scriptVideo: New Motor Vehicle Act आने के बाद योगी के संगठन ने पुलिस के साथ मिलकर किया यह काम, हो रही तारीफ | Sambhal sp and vishwa hindu mahasangh distribute helmet in chandausi | Patrika News

Video: New Motor Vehicle Act आने के बाद योगी के संगठन ने पुलिस के साथ मिलकर किया यह काम, हो रही तारीफ

locationसम्भलPublished: Sep 14, 2019 04:26:54 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

Sambhal के चंदौसी में चलाया गया यातायात जागरुकता अभियान
हेलमेट नहीं लगाने वालों का काटा गया चालान
हेलमेट लगाए वाहन चालकों को दिया गया फूल

vlcsnap-2019-09-14-16h02m55s074.png
संभल। New Motor Vehicle Act 2019 लागू होने के बाद जहां महंगे चालान का हल्‍ला मचा हुआ है, वहीं कुछ संगठन लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के संगठन विश्व हिंदू महासंघ ने संभल पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को यातायात जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट भी बांटे गए।
यह कहा एसपी ने

विश्व हिंदू महासंघ ने शनिवार को कस्बा चंदौसी में यातायात जागरुकता अभियान चलाया। इसमें संभल पुलिस ने उनका सहयोग किया। इस बारे में संभल एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ट्रैफिक रुल्‍स का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है। यहां विश्व हिंदू महासंघ और पुलिस टीम ने कार्यक्रम रखा है। इस दौरान जिन्‍होंने हेलमेट लगा रखा था, उनको फूल देकर सम्‍मानित किया गया और दूसरों को प्रेरित करने को कहा गया।
यह भी पढ़ें

गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस का काट दिया चालान

वाहन चालकों को दिया गया हेलमेट

वहीं, जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, उनका चालान काटने के साथ ही उनको हेलमेट दिया गया। उनको यह भी बताया गया कि आगे से ट्रैफिक रूल्‍स को तोड़ने पर कार्रवाई हो सकती है। इसमें स्‍कूल के बच्‍चों ने भी सहयोग किया। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो