scriptये क्या विरोध के बजाय मजाक बनवा बैठे सपाई, गांधी प्रतिमा पर रोने का नाटक करते वीडियो वायरल | Sapa worker crying drama under gandhi statue | Patrika News

ये क्या विरोध के बजाय मजाक बनवा बैठे सपाई, गांधी प्रतिमा पर रोने का नाटक करते वीडियो वायरल

locationसम्भलPublished: Oct 02, 2019 05:57:17 pm

Submitted by:

jai prakash

Highlights

गांधी जयंती पर विरोध के अनूठे तरीके से फंसे
गांधी प्रतिमा पर झूठे आंसुओं की खुली पोल
लोग सोशल मीडिया पर कर रहे कमेंट

 

sambhal_sapa.jpg

संभल: नेताओं के घडियाली आंसू किसी से छिपे नहीं है, लेकिन क्या नेता इस हद तक गिर जाएंगे महज सुर्खियां बटोरने के लिए रोने का भी नाटक करेंगे। वो भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सहारा लेकर। जी हां आज जनपद में कुछ ऐसा ही नजारा आया, जब सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में गांधी मूर्ति के नीचे अपना विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन माहौल उस वक्त बदल गया, जब मूर्ति के नीचे सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां रुमाल लगाकर रोने का नाटक कर रहे थे, जबकि उनकी बेशर्म हंसी साफ़ कैमरे पर दिख रही थी। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यही नहीं उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी हंसते हुए रोने का नाटक कर रहे हैं।

एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिसकर्मियों से मनचलों ने की छेड़छाड़, जानिये फिर क्या हुआ, देखें Video

वीडियो हो रहा वायरल

यहां बता दें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है। वहीँ इस अवसर पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध का अनूठा तरीका निकाला। वे गांधी मूर्ति पर सर पटककर रोने का नाटक करने लगे। हाथों में रुमाल से झूठे आंसू पोंछने का नाटक उनका कैमरे के सामने नहीं चला और उनकी सियासी मुस्कान कैद हो गयी। जिस पर लोग उन्हें इस तरह प्रदर्शन पर खूब कोस रहे हैं। लोगों सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि छपास रोगी किसी भी हद तक जा रहे हैं।

BIG BREAKING: SIT ने आजम खान और उनकी पत्नी व बेटे को थाने बुलवाया, 45 मिनट तक की पूछताछ

पहले बने थे दूल्हा

ये वाही फिरोज खां हैं जो रामपुर में आजम के समर्थन में दूल्हा बनकर पहुँच गए थे। इनका ये प्रकरण भी खूब चर्चा में रहा था। क्यूंकि पुलिस को चकमा देकर खुद दूल्हा बन बरात लेकर रामपुर पहुँच गए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो