scriptयूपी के इस शहर में 12 साल से बन रही भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, जानिए कितनी हैं ऊंचाई | tallest statue of god ganesh in india ganpati in sambhal lord ganesha | Patrika News

यूपी के इस शहर में 12 साल से बन रही भगवान गणेश की सबसे ऊंची मूर्ति, जानिए कितनी हैं ऊंचाई

locationसम्भलPublished: Aug 27, 2019 03:42:38 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

मुबंई के बाद यहां घर-घर पूजे जाते हैं भगवान गणेश
2020 तक बनकर तैयार होगी गणेश भगवान की मूर्ति
दस किलोमिटर दूर से नजर आएंगे नृत्य करते गणेश

screenshot_from_2019-08-27_15-33-02.jpeg
संभल। दो सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होने को है, बाजार में भगवान गणेश की तरह-तरह प्रतिमा मिल रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश में भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति बन रही है, जिस पर पिछले 12 वर्षों से काम चल रहा है। जिससे साफ है कि भक्तों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन आप सोच रहे हैं कि ये प्रतिमा मुंबई या किसी बड़े शहर में बन रही है तो आप गलत हैं क्योंकि गणेश की ये मूर्ति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चंदौसी में बन रही है।
आयोजकों की ओर से दावा किया गया है कि 135 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा 2020 तक बनकर तैयार होगी। इतना ही नहीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में सबसे ऊंची गणेश मूर्ति का दावा किया गया है। आयोजकों का कहना है कि देश में इस समय गणेश की जो सबसे बड़ी प्रतिमा है वो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित है, जो 85 फीट ऊंची है।
दरअसल संभल के चंदौसी को मिनी वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है। जो हड्डी और सींग के कारोबार के लिए विश्वविख्यात है। इतना ही नहीं यहां हर साल लगने वाला गणेश चौथ मेला भी काफी प्रसिद्ध है। गणेश मेले के संस्थापक डॉ. गिरीराज किशोर का कहना है कि चंदौसी में 58 साल से गणेश चौथ मेले का आयोजन होता आ रहा है। लोगों में भगवान गणेश के प्रति काफी आस्था है।
इसलिए सभी ने सम्मति से गणेश प्रतिमा स्थापित करने का विचार किया। इसके बाद कुछ जानकारी जुटाई और सबसे ऊेची मूर्ति की स्थापना करने का तय किया। इसके बाद 2007 में चंदौसी में सीता रोड स्थित गजानन परिसर में प्रतिमा बनाने काम शुरू किया गया, जो अब तक जारी है। प्रतिमा को गढ़ने में दिल्ली और ओडिशा से बुलाए गए 10 कारीगर जीजान से जुटे हुए हैं। नृत्य मुद्रा वाली भगवान गणेश की प्रतिमा 135 फीट ऊंची होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो