scriptजनजागरण कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने इन्हें कहा- भौंकते हैं तो भौंकने दो | Union Minister Sanjeev Balyan reached public awareness program and att | Patrika News

जनजागरण कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने इन्हें कहा- भौंकते हैं तो भौंकने दो

locationसम्भलPublished: Sep 30, 2019 11:37:57 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

पाकिस्‍तानी PM इमरान खान पर बरसे केंद्रीय मंत्री
संजीव बालियान ने कहा- भौंकता है तो भौंकने दो
जनजागरण कार्यक्रम में संभल पहुंचे थे संजीव बालियान

 

jan.jpg
संभल। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में है। कश्मीर को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा। पाकिस्तान पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भौंकता है तो भौंकने दो। दरअसल एक जनजागरण कार्यक्रम में पहुंचे संजीव बालियान ने कहा कि 35A और आर्टिकल 370 पर पीएम मोदी को देश का समर्थन मिल रहा है। जिससे पाक चिढ़ा हुआ है।
पीएम मोदी और बीजेपी के कार्यों को याद दिलाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया है क्योंकि लोग अक्सर भूल जाते हैं। इसलिए याद दिलाना जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और इमरान खान गिदड़ भभकी देते हैं। अगर इमरान खान भौंकते हैं तो भौंकने दो। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इमरान ने उल-जुलूल बातें की हैं।
आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट् पहुंचे इमरान खान ने कहा था कि भारत को 80 लाख कश्मीरियों पर से कर्फ्यू हटाना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी बनती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो