scriptup assembly elections 2022 know all about sareni assembly seat | Sareni Assembly Seat : सरेनी विधानसभा जहां चलती थी कांग्रेस की हवा, अब है भाजपा का कब्जा | Patrika News

Sareni Assembly Seat : सरेनी विधानसभा जहां चलती थी कांग्रेस की हवा, अब है भाजपा का कब्जा

locationरायबरेलीPublished: Dec 11, 2021 05:16:52 pm

Submitted by:

lokesh verma

Sareni Assembly Seat : 'पत्रिका' समूह का मानना है कि जनता और समाचार पत्र के बीच सीधा संवाद होना जरूरी है, ताकि लोगों की बात सरकार और सरकार की बात लोगों तक पहुंच सके। इसी को लेकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में 12 दिसंबर रविवार को संवाद सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 'पत्रिका' ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी क्षेत्र के मुद्दों को लेकर संबोधित करेंगे।

sareni-assembly-seat.jpg
रायबरेली. सरेनी विधानसभा सीट कभी कांग्रेस की सीट कही जाती थी। कारण भी था, क्योंकि यहां लगातार कांग्रेस की जीत होती रही है। पहली बार 1991 में भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। 2017 में फिर यहां भाजपा जीती। भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव को 13007 वोट मात दी थी। जबकि 2012 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बसपा के सुशील कुमार को मात दी थी। जनता हर बार मताधिकार का इस्तेमाल कर जनप्रतिनिधियों विधानसभा भेज रही है, लेकिन आज तक सरेनी क्षेत्र में विकास का पहिया उस गति से नहीं घूम सका है। जैसा घूमना चाहिए था। यही कारण है कि आज भी यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के साथ रोजगार को लेकर परेशान हैं। इसी कड़ी में जनता की बात सरकार तक पहुंचाने और सरकार की बात जनता तक पहुंचाने के लिए 'पत्रिका' 12 दिसंबर रविवार को संवाद सेतु कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में 'पत्रिका' ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग से जिले की कम से कम पांच प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.