scriptCoronavirus के कारण पाकिस्तान में फँसे 748 भारतीय | 748 Indians trapped in Pakistan due to Corona | Patrika News

Coronavirus के कारण पाकिस्तान में फँसे 748 भारतीय

locationसैनग्रूरPublished: Jun 23, 2020 03:38:29 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

25 जून से वापस आएंगे, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को खुलेंगे वाघा के द्वार
तैयारी पूरी, सभी को यहां 14 दिन के लिए एकांतवास में रहना होगा

Wagha border

Wagha border

अमृतसर। करोना वायरस के चलते पाकिस्तान में फसे 748 भारतीय फँसे हुए हैं। वे 25 जून को भारत वापस आ रहे हैं। ये सभी तीन हिस्सों में भारत लौटेगें। सभी देशों की तरह पाकिस्तान ने भी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया था। इसके चलते 748 भारतीय नागरिक पाकिस्तान में फंस गए थे। अब इन सभी की स्वदेश वापसी होने वाली है। पाकिस्तान सरकार ने इन्हें वापस भेजने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। वाघा के रास्ते भारत भेजा जाएगा।
आज आना था लेकिन कार्यक्रम बदला

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीय नागरिकों को 25 जून से वाघा सीमा के रास्ते भारत वापस भेजा जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इनकी स्वदेश वापसी तीन चरणों में होगी। भारतीय उच्चायोग इन भारतीय नागरिकों से लगातार संपर्क में है। अधिकारीयों के मुताबिक उच्चायोग ने भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए पहले मंगलवार का दिन दिया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने तैयारी पूरी न होने का हवाला देते हुए यह कार्यक्रम बदल दिया। अब बदले कार्यक्रम के तहत यह प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी।
तीन दिन का कार्यक्रम
अधिकारियों के मुताबिक भारतीय नागरिकों को वाघा सीमा से तीन चरणों में भारत वापस लाया जाएगा। भारतीय नागरिकों की एक सूची भी संबंधित विभागों दे दी गई है। पहले चरण में गुरुवार को 250 भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा। शुक्रवार को 250 और नागरिक भारत लौटेंगे। 248 भारतीयों का तीसरा समूह शनिवार को वापस आएगा। तीन दिनों के इस कार्यक्रम के तहत भारत वापस आने वाले सभी नागरिकों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
14 दिन रहेंगे एकांतवास में

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए 25 से 27 जून तक वाघा बॉर्डर खोला जाएगा। पाकिस्तान से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए इनकी जांच करने वाले अधिकारियों के तीन दिन तक वाघा बॉर्डर पर रहने को कहा है। पाकिस्तान से लौटने वालों को कम से कम 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो