scriptBig Breaking पंजाब के नवांशहर में 14 लोगों को Coronavirus, बल्देव के कारण हा-हाकार | Coronavirus patients in Nawanshahr punjab latest news | Patrika News

Big Breaking पंजाब के नवांशहर में 14 लोगों को Coronavirus, बल्देव के कारण हा-हाकार

locationसैनग्रूरPublished: Mar 22, 2020 03:54:50 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पंजाब में 21 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि की गई
बल्देव के निकट में संपर्क में आए लोग मुश्किल में

Coronavirus

Big Breaking पंजाब के नवांशहर में 14 लोगों को Coronavirus, बल्देव के कारण हा-हाकार

संगरूर/चडीगढ़। पंजाब Punjab में कोरोनावायरस Coronavirus का सबसे बड़ा केन्द्र बन गया है शहीद भगत सिंह नगर SBS nagar जिला (नवांशहर Nawanshahr)। जिले में बल्देव के कारण हा-हाकार मचा हुआ है। बल्देव के परिजनों के बाद सात और लोग कोरोनावायरस COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें

Coronavirus की रोकथाम के लिए जनता कर्फ्यू के बाद समूचे पंजाब में 31 मार्च तक Lockdown

विदेश से लौटा था

गांव पठवाला निवासी 70 वर्षीय बल्देव की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई थी। वह इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। उसकी मौत जालंधर के अस्पताल में हृदयाघात से हुई थी। हृदय और कोरोनावायरस के संयुक्त लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। विदेश से लौटा था, यह जानते हुए भी चिकित्सकों ने उसकी जांच नहीं कराई। मौत के बाद जांच हुई तो बल्देव कोरोनावायरस से संक्रमित निकला। इसके बाद वह जहां-जहां गया था और जो लोग उसके संपर्क में आए, उन सबकी जांच की गई। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल आनंदपुर साहिब को सील कर दिया गया था। तमाम लोग निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें

पंजाब के बाद केन्द्र शासित प्रदेश Chandigarh में भी 31 मार्च तक lockdown, घरों में रहें लोग

मुश्किल में लोग

शहीद भगत सिंह नगर के सिविल सर्जन डॉ. राजिन्दर भाटिया ने बताया कि नवांशहर के जिन सात लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वे पहले से ही आइसोलेट हैं। बल्वेद के निकट संपर्क में परिजनों समेत 18 लोग थे। इनमें से 14 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। एक व्यक्ति होशियारपुर का है। पंजाब के कुल 21 में से 14 लोग शहीद भगत सिंह नगर जिले के हैं।
030320_coronavirus_image_from_cdc.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो