scriptपाकिस्तानी गोलीबारी में पंजाब का जवान शहीद | Indian Army soldier martyred in Kashmir Pakistani firing Punjab news | Patrika News

पाकिस्तानी गोलीबारी में पंजाब का जवान शहीद

locationसैनग्रूरPublished: Jun 11, 2020 04:59:28 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

 
कुछ समय पहले ही गांव से ज्यूटी पर कश्मीर गया था
गुरुदासपुर में बटाला के गांव हरचोवाल का रहने वाला था

army man

army man

गुरदासपुर/चंडीगढ़। भारतीय सेना में तैनात पंजाब का जवान गुरचरण सिंह (28 वर्षीय) कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गया। वह पुलिस थाना बटाला के गांव हरचोवाल का रहने वाला था। वह 14 सिख रेजीमेंट में तैनात था। राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हो गया। गुरचरण सिंह कुछ समय पहले ही गांव से वापस कश्मीर में अपनी डयूटी पर लौटा था। शहीद का पार्थिव शरीर देर रात या कल सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना है।
17 साल का आयु में सेना में भर्ती हुआ था

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन में गुरचरण सिंह को गोली लगी। गोली राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में भारी गोलाबरी के दौरान लगी। गोलाबरी में गुरचरण सिंह के साथ-साथ नागरिक भी घायल हुआ। शहीद गुरुचरण का जन्म 17 अक्टूबर 1991 को हुआ था। 13 जुलाई, 2009 को वह सेना में भर्ती हुआ था। उस समय उसकी आय़ु 17 वर्ष थी।
पिता सेना से रिटायर

शहीद की पत्नी का नाम रंजीत कौर है। दो बच्चे हैं- दो वर्षीय लड़का तथा एक वर्षीय लड़की। शहीद के पिता सलविंद्र सिंह खुद सेना में थे। वे अब सेवानिवृत हो चुके हैं। गांव में शोक की लहर है। शहीद के घर लोग पहुंच रहे हैं। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। हर कोई शोकमग्न है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो