scriptनजरें मिलीं, दिल दे बैठे, शारीरिक संबंध बनाए और… | Love rape marriage and fraud in Sirhind-Fatehgarhn Punjab | Patrika News

नजरें मिलीं, दिल दे बैठे, शारीरिक संबंध बनाए और…

locationसैनग्रूरPublished: May 29, 2020 12:22:43 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

ये कहानी पंजाब की है। फिल्मी कहानी जैसी। यहां मालिक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया..

love.jpg

love

फतेहगढ़ साहिब। ये कहानी पंजाब की है। फिल्मी कहानी जैसी। यहां मालिक ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया। शारीरिक संबंध बनाए। फिर दोस्त से शादी करा दी। अंत में धोखा दे दिया। इसके बाद युवती पुलिस की शरण में पहुंच गई। पुलिस ने छापामारी की तो दोनों भाग गए। पुलिस तलाश कर रही है। सबकुछ लुटा चुकी युवती भी अपने किए पर पछता रही है।
पत्नी से तलाक के बाद शादी की बात कही

तीन बच्चों का बाप जतिन्दर सिंह सरहिन्द में ढाबा चलाता है। इसी ढाबे पर एक युवती स्वागती के रूप में काम करती थी। मालिक ने उसे प्यार के जाल में फँसा लिया। उससे शादी का वादा किया। हसीन ख्वाब दिखाए। युवती उसकी बातों में आ गई। दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। दोनों खुश थे। युवती ने शादी की बात कही तो जतिन्दर सिंह ने कहा कि पत्नी से तलाक के बाद ही शादी हो पाएगी। युवती ने शादी के लिए बहुत जोर डाला तो जतिन्दर सिंह ने कहा कि तब तक मेरे दोस्त खुशविन्दर सिंह से शादी कर लो। हम वहां मिलते रहेंगे। तलाक के बाद मैं शादी कर लूंगा।
हकीकत पता चली तो दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

युवती के पुलिस को बताया कि जतिन्द सिंह ने उसकी शादी अपने दोस्त खुशविन्दर सिंह से 29 जनवरी, 2020 को कोर्ट में करवा दी। जतिन्दर ने कहा था कि जब तक वह पत्नी को तलाक नहीं देता, तब तक खुशविन्दर के घर दोनों मिलते रहेंगे। इस दौरान दोनों उससे संबंध बनाते रहे। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि जतिन्दर के तीन बच्चे भी हैं और पत्नी तलाक नहीं देना चाहती। जब उसने जतिन्दर से बात की तो उसे धमकाया। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत कर दी। थाना फतेहगढ़ साहिब ने युवती की शिकायत पर ढाबा मालिक जतिन्दर सिंह व उसके दोस्त खुशविन्दर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो