scriptइस हाल में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका | Dead body found in pond | Patrika News

इस हाल में मिला पांच दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका

locationसंत कबीर नगरPublished: Mar 12, 2020 12:44:14 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

युवक के चेहरे पर जगह-जगह थे चोट के निशान

dead body in ajmer

dead body in ajmer

संतकबीरनगर. यूपी के संतकबीर नगर के परसा शुक्ल गांव के युवक का शव मंगलवार को बखिरा क्षेत्र के डबरा गांव के पूरब सीवान में स्थित पोखरे में मिला। युवक पांच दिन से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

बतादें कि युवक के चेहरे पर जगह- जगह चोट के निशान थे। पोखरे के किनारे शराब की खाली बोतलें मिली। लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

दरअसल, धर्मसिंहवा क्षेत्र के परसा शुक्ल गांव निवासी (28) महेंद्र शुक्ला पुत्र इंद्रासन शुक्ला मुंबई में नौकरी करता था। वह तीन मार्च को मुंबई से घर लौटे थे। पांच मार्च को घर पर बिना किसी को कुछ बताए बाहर निकले और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने युवक की बहुत खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद सात मार्च को धर्मसिंहवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराए। मंगलवार को बखिरा क्षेत्र के डबरा गांव के सीवान में बकरी चराने गई कुछ महिलाओं ने पोखरे में उतराती युवक की लाश देखी तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर बखिरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त परसा शुक्ल गांव निवासी महेंद्र शुक्ला के रूप में हुई। पीड़ित पिता इंद्रासन शुक्ल ने शव की पुष्टि की।

युवक के चेहरे पर जगह-जगह चोट के निशान से लोगों ने हत्या की आशंका जताई। पोखरे के किनारे शराब की खाली बोतलें भी मिली। एसओ ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो