scriptसंतकबीर नगर के दो बूथों पर ईवीएम खराब, 30 मिनट तक रुकी वोटिंग, फिर से शुरू | evm not wprking on two booth at sant kabir nagar loksabha seat | Patrika News

संतकबीर नगर के दो बूथों पर ईवीएम खराब, 30 मिनट तक रुकी वोटिंग, फिर से शुरू

locationसंत कबीर नगरPublished: May 12, 2019 10:20:36 am

Submitted by:

Ashish Shukla

अब आसानी से वोटिंग की जा रही है

up news

संतकबीर नगर के दो बूथों पर ईवीएम खराब, 30 मिनट तक रुकी वोटिंग, फिर से शुरू

संतकबीरनगर. जिले के सांथा ब्लाक के ग्राम पंचायत गोबड़ौरी खलीलाबाद ब्लाक की नेहिया खुर्द में ईवीएम मशीन खराब हो जाने के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव के लोग प्रशासन पर साजिश करने का आरोप लगाने लगे। कहा कि उनके साथ जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है ताकि वो मतदान न कर सकें। हालांकि प्रशासन ने तत्काल दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराकर दोनों जगहों पर मतदान शुरू कराया है। अब आसानी से वोटिंग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि सांथा ब्लाक के ग्राम पंचायत गोबड़ौरी गांव के बूथ संख्या 82 और खलीलाबाद ब्लाक की नेहिया खुर्द गांव के बूथ संख्या 434 पर मतदान शुरू होने के एक घंटे के बाद ईवीएम मशीन काम करना बंद कर दी। इस बात की जानकारी पीठासीन अधिकारियों ने देते हुए कुछ देर कर मतदान रोके जाने की बात बताई। गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ साजिश की जा रही है। हालांकि जैसे ही इस बात की जानकारी उपर के अधिकारियों को हुई तत्काल उन्होने दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कराकर मतदान को शुरू कराने का काम किया। तब जाकर गांव वालो को गुस्सा शांत हो सका। हालांकि अभी बातचीत से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक अब किसी तरह की परेशान की बात दोनों बूथों पर नहीं की जा रही है।
बतादें कि इस सीट पर भाजपा ने पूर्व सपा के नेता प्रवीण निषाद को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं बसपा ने गठबंधन के तहत भीष्म शंकर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। यहां से कांग्रेस ने चंद्रेश उपाध्य़ाय को मैदान में उतारा है।

ट्रेंडिंग वीडियो