scriptघर पूछने का बहाना बनाकर दलित किशोरी को किया अगवा, चलती गाड़ी में किया ये काम | Girls are not safe in UP, girl kidnapped and raped in sant kabir nagar | Patrika News

घर पूछने का बहाना बनाकर दलित किशोरी को किया अगवा, चलती गाड़ी में किया ये काम

locationगोरखपुरPublished: Aug 11, 2018 12:18:15 pm

 
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र का मामला, गोरखपुर बार्डर पर बदहवास मिली लड़की

Gangrape with girl in forest

Gangrape with girl in forest

यूपी में अपराध पर अंकुश लगाने के दावों को मनबढ़ अपराधी लगातार धराशायी कर रहे हैं। संतकबीरनगर जिले में सरेराह मनबढ़ों ने एक किशोरी को उसके दरवाजे से अगवा कर लिया। चलती गाड़ी में सामूहिक बलात्कार कर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। सड़क किनारे बेहोश मिली लड़की को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
घटनघटा क्षेत्र के एक गांव में एक दलित नाबालिग लड़की अपने दरवाजे पर खड़ी थी। पीड़िता की मां के अनुसार कुछ लोग एक बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर आए और गांव के ही रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति का पता पूछने लगे। तहरीर के मुताबिक लड़की उन लोगों की मदद करते हुए पूछे गए व्यक्ति के घर का पता बता रही थी कि चार लोग गाड़ी से उतरे और लड़की को जबरिया गाड़ी में बिठा लिए। लड़की शोर मचाने लगी लेकिन जबतक लोग उसकी मदद को आते गाड़ी सवार उसे लेकर भाग निकले। गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। डाॅयल 100 पर सूचना देने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। नाकाबंदी कर दी गई। घनघटा पुलिस के अनुसार वह बदमाशों का पीछा करते हुए गोरखपुर के गोला कस्बे के पास तक पहुंच गई लेकिन बोलेरो सवार बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस को सड़क किनारे पीड़िता बदहवासी में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचवाया। पूछताछ में उसने बताया कि असलहा दिखाकर वे लोग बारी बारी से बलात्कार किए। इसके बाद उसे गाड़ी से नीचे सड़क किनारे फेंक दिया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात और दो नामजद के खिलाफ अपहरण, रेप, एससी/एसटी एक्ट, पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ गांव के ही दो लोगों ने किया था। प्रतिरोध करने पर उन लोगों ने बदला लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो