scriptहत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया  | youth murder in mehdawal area | Patrika News
संत कबीर नगर

हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया 

पीट- पीटकर की गई हत्या, मेहदावल में अपनी बहन के यहां रहता था मृतक 

संत कबीर नगरJun 12, 2016 / 08:16 pm

अखिलेश त्रिपाठी

murder

murder

संतकबीरनगर. हत्या के बाद शव को पेड़ से लटका कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तौलिहवा का रहने वाला अजय कुमार अपनी बहन के यहां रहता था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी

तौलिहवा का 24 वर्षीय अजय कुमार मेहदावल में अपनी शादीशुदा बहन के यहां रहता था। पंचायत चुनाव के समय बहनोई व उसके भाइयों के साथ निर्वाचन सामग्री बेचा करता था। बाद में घर चला गया। चार-पांच दिन अजय मेहदावल आया। बहनोई संजय ने बताया कि रात में वह खाना खाकर सोया था। सुबह स्कूल की तरफ गई कुछ महिलाओं ने उसकी लाश पेड़ से लटकती देख शोर मचाया।

अजय की हत्या अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को एक स्कूल में पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए और कहीं-कहीं से खून भी बह रहा था। पुलिस का अनुमान है कि पहले पीट कर मार डाला गया फिर घटना को खुदकुशी का रूप दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो