scriptससुराल पक्ष से पति ने की 1 लाख रुपए दहेज की डिमांड, नहीं दिए तो पत्नी को जिंदा जला दिया | 19 year old woman were allegedly burnt alive demand for dowry in sidhi | Patrika News

ससुराल पक्ष से पति ने की 1 लाख रुपए दहेज की डिमांड, नहीं दिए तो पत्नी को जिंदा जला दिया

locationसतनाPublished: Nov 15, 2019 08:16:35 pm

Submitted by:

suresh mishra

ससुराल वालों ने कहा गैस सिलेंडर फटने से हुई मौत, जमोड़ी थाना क्षेत्र के करगिल गांव की घटना

19 year old woman were allegedly burnt alive demand for dowry in sidhi

19 year old woman were allegedly burnt alive demand for dowry in sidhi

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिला अंतर्गत एक नवविवाहिता समाज में फैली दहेज रूपी कुप्रथा की भेंट चढ़ गई। बताया गया कि कलयुगी पति ने ससुराल पक्ष से 1 लाख रुपए दहेज की डिमांड की। नहीं दिए तो पत्नी के उपर कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। फिर जैसे ही घर से तेज धुंआ की लपटे निकली तो गांव वालों को सिलेंडर फटने की मनगढ़ंत कहानी बनाकर मामले से पल्ला झाड़ दिया। इधर किसी ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी।
जानकारी मिलते ही नवविवाहिता के बाबा मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीडि़ता को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के बाबा ने बताया कि अभी 20 दिन पहले पोती का रमना हुआ था। लेकिन आरोपियों ने घर के बंदकर जिंदा जला दिया। बाबा ने रोते-बिलखते हुए पुलिस को बताया कि पोती ने प्रताडऩा की बात मायके में फोन कर बताई थी। हम लोग पैसा तैयार कर आने वाले थे लेकिन पोती की मौत की खबर आ गई।
ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जमोड़ी पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दी थी। जानकारी के बाद सीधी पहुंचे मृतका के दादा सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम त्यौंथरी जिला सतना ने रोते हुए पुलिस को बताया कि पोती रिया सिंह के पिता जय सिंह का निधन 3 वर्ष पहले हो चुका था। दो वर्ष पहले मां का भी निधन हो गया। जिसके बाद उन्होंने पोती रिया सिंह 19 वर्ष का विवाह जमोड़ी थाना अंतर्गत कारगिल गांव निवासी अनिल सिंह के साथ 15 मई 2019 को किया था। अभी बीते माह 24 अक्टूबर को उसका रमना हुआ था।
पति लगातार प्रताड़ित कर रहा था

शादी के समय से ही पति लगातार प्रताडि़त कर रहा था। उसकी शिकायत रिया ने चाची से की थी। आरोपी पति एक लाख रुपए और मांगे थे। जिस पर उसे ससुराल पक्ष की ओर से मांग पूरा होने का आश्वासन भी दिया जा रहा था। लेकिन जल्दी दहेज लेने की जल्दबाजी में उसने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे रिया सिंह के ऊपर कैरोसीन डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना में उसकी कुछ समय के अंदर मौत हो गई। मायके वालों के आरोप के बाद मृतिका के शव का पीएम डॉक्टरों की टीम से कराया गया।
जमोड़ी थाना अंतर्गत करगिल गांव निवासी एक नवविवाहिता की आग से जलने पर मौत का मामला सामने आया है। जिसकी जांच की जा रही है। मृतिका के बाबा ने आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर कैरोसीन डालकर आग के हवाले करते हुए हत्या कर दी गई है। जिसकी विवेचना की जा रही है। तथ्यों के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
अंजुलता पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो