scriptलाकडाउन में मास्क बनाकर 214 महिलाओं ने कमाएं 5 लाख | 214 women earn 5 lakh by making masks in the lockdown | Patrika News

लाकडाउन में मास्क बनाकर 214 महिलाओं ने कमाएं 5 लाख

locationसतनाPublished: May 25, 2020 12:48:52 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

कोरोना काल में आत्मनिर्भरता की राह पर आधी आबादी

214 women earn 5 lakh by making masks in the lockdown

214 women earn 5 lakh by making masks in the lockdown

सतना. कोरोना महामारी ने एक ओर जहां लोगों को बेरोजगार कर दिया है। काम धंधा न चलने से हजारों परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस संकट काल में महिलाएं मास्क बना न सिर्फ अपना घर चला रही बल्कि आत्मनिर्भर भी हो रही है। मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना से जुड़कर शहर की महिलाएं अपने घरों में मानकस्तर के मास्क बनाकर जहां कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं मास्क बनाकर पारिश्रमिक के रूप में वह रोजना सैकड़ो रूपए भी कमा रही है।
जीवन शक्ति योजना के तहत नगरीय क्षेत्र की 415 महिलाओं द्वारा ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से जीवन शक्ति योजना पंजीयन कराया गया है। जिन्हें 200 मास्क बनाने वर्क ऑर्डर शासन द्वारा प्रदान किया गया है। योजना की सिटी मैनेजर नीलम तिवारी ने बताया कि योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं अपने घरों से मानकस्तर के डबल लेयर थ्री फ ोल्ड सूती के मास्क बनाकर प्रशासन को उपलब्ध करा रही है। दो माह में शहर की 214 महिलाओं ने 42 हजार 800 मास्क बनाकर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं।
इन सभी महिलाओं को 11 रूपये प्रति मास्क की दर से ५ लाख रूपए की राशि उनके बैंक खाते में स्थाानांतरित की जा चुकी है। यह मास्म निगम प्रशासन द्वारा लागत मूल्य पर शासकीय,अशासकीय,सेवी संस्थाए,सीमेंट फैक्ट्रियों को विक्रय किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो