scriptभीषण गर्मी से बचने के ये है 5 शानदार उपाय, चिकित्सकों भी दे रहे यही राय | 5 Great Remedies to Avoid Heat how to reduce body heat immediately | Patrika News

भीषण गर्मी से बचने के ये है 5 शानदार उपाय, चिकित्सकों भी दे रहे यही राय

locationसतनाPublished: Apr 24, 2019 06:20:09 pm

Submitted by:

suresh mishra

भीषण गर्मी से बचने के ये है 5 शानदार उपाय, चिकित्सकों भी दे रहे यही राय

5 Great Remedies to Avoid Heat how to reduce body heat immediately

5 Great Remedies to Avoid Heat how to reduce body heat immediately

सतना। अप्रैल की विदाई के साथ ही भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। हर दिन 40 डिग्री से लेकर 45 डिग्री के आसपास पारा रहता है। अब ऐसे में जरा सोचिये जो लोग चिल-चिलाती धूप में घरों से बाहर निकलते है। या फिर सड़कों में बाइक चलाते है और पैदल चलते है। धूप में भी निर्माण कार्य में लगे रहते है। खेती किसानी का कार्य करते है। मजदूर दिनभर मजूदरी करते है।
खासकर स्कूली बच्चों को सावधान रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीएम तिवारी ने बताया कि गर्मी में घर से बाहर निकलते समय कई तरह की परेशानियां हो सकती है। गमछे आदि से सर ढके बिना कतई न निकले। ठंड पानी एकदम से न पिये। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। इस तरह करने से गर्मी से बचा जा सकता है।
गर्मी से होने वाले नुकसान
– धूप में नंगे पैर पर चलने से पांव में छाले पड़ सकते है।
– धूप में जाने से पहले ही एसी या फिर कुलर वाले स्थान को छोड़ दे।
– एक मनुष्य को प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए।
– धूप से लौटते समय अचानक से ठंड पानी कतई न पिये।
– गर्मियों में रंगीन मोटे कपड़ों की अपेक्षा हल्के और सफेद कलर के कपड़े पहने।
बचने के 10 उपाय
– गर्मी में घर से बहार निकले समय 2 से 3 गिलास पानी जरूर पिये। हो सके तो अपने साथ पानी रखकर यात्रा करें।
– गर्मी के मौसम में खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है इन्हें खूब सेवन करें।
– पेय प्रदार्थ में दूध, दही से बने लस्सी, छास, नींबू, गन्ने के रस भी हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है।
– गर्मी में तेल मसाले वाले भोजन से सावधान रहे।
– गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते समय सिर जरूर ढके। गमछा, टोपी या रुमाल का उपयोग कर सकते है।
– बाइक सवार हेलमेट जरूर पहन कर चले।
– धूप से बचने के लिए प्याज, लहसुन फायदेमंद होता है। साथ में रखने से तेज बहने वाली गर्म हवाओ से सीधे तौर पर बचाव करती है।
– घमौरियां को खुजलाने की वजह से हमारे शरीर की त्वचा लाल पड़ जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए शरीर के अंग हल्के कपड़े से जरूर ढके।
– लू और धूल से बचने के लिए आखों पर चश्मा भी उपयोग कर सकते है।
– अपने घर के कार्य सुबह या फिर शाम को करें। कोशिश करें कि कम से कम धुप में निकला जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो