scriptपांच साल से दर्द से तड़प रही थी महिला, गर्भाशय का ऑपरेशन किया तो हैरान रह गए डॉक्टर | 5 kg of tumor removed from the uterus | Patrika News

पांच साल से दर्द से तड़प रही थी महिला, गर्भाशय का ऑपरेशन किया तो हैरान रह गए डॉक्टर

locationसतनाPublished: Jan 19, 2019 01:52:56 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के नेतृत्व सफल ऑपरेशन, महिला को दर्द से मिला छुटकारा

5 kg of tumor removed from the uterus

5 kg of tumor removed from the uterus

सतना. जिला अस्पताल में गायनी विभाग के चिकित्सकों को फिर एक बड़ी सफलता मिली। चिकित्सकों ने शुक्रवार सुबह दर्द से कराह रही महिला के पेट का ऑपरेशन करके से पांच किलो ग्राम का गर्भाशय शिष्ट ( टूयूमर) निकाला। महिला को दो साल से असहनीय तकलीफ हो रही थी। ऑपरेशन के बाद महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होना बताया जा रहा है।
कोटर तहसील के लखनवाह गांव निवासी विमला सिंह (४८) पति विकास सिंह पिछले पांच साल से भी अधिक समय से पेट दर्द से परेशान थी। परिजनों ने पहले गांव में इलाज कराया। आराम नहीं मिलने पर रीवा, जबलपुर में इलाज कराया। इलाज के बाद भी महिला को दर्द से राहत नहीं मिल रही थी। असहनीय दर्द होने पर दवा का सेवन कर काम चला रही थी। परिजनों ने बताया, जितनी देर दवा का असर रहता दर्द नहीं होता। दवा का असर कम होते ही तकलीफ बढ़ जाती। यह तकलीफ रोजाना की हो गयी थी।
रक्तत्राव से एनीमिक हो गई थी महिला
गायनी विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा त्रिपाठी ने बताया, पेट में असहनीय दर्द की शिकायत लेकर महिला बीते दिनों गायनी क्लीनिक पहुंची। जिसकी सोनोग्राफी, एक्स-रे सहित अन्य जांच करायी गयी। रिपोर्ट में पता चला गर्भाशय में बड़ा ट्यूमर है। इसी वजह से महिला को पेट में तकलीफ हो रही है। जिसकी वजह से पेट में सूजन, ब्लीडिंग की वजह से महिला एनीमिक हो गई थी। एेसे में ऑपरेशन से जोखिम हो सकता था।
एक घंटे चला ऑपरेशन
गायनी विभागाध्यक्ष ने बताया, गर्भाशय में ट्यूमर की पुष्टि होने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी गयी। परिजनों ने सात दिन पहले महिला को भर्ती कराया। ऑपरेशन के पहले सभी प्रकार की जांच कराई गई। एनीमिक होने के कारण ब्लड भी चढ़ाया गया। परिजनों की सहमति पर ऑपरेशन किया गया। डॉ त्रिपाठी ने एक घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के बाद ५ किलो ग्राम का गर्भाशय से ट्यूमर निकाला गया। चिकित्सको के मुताबिक महिला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो