scriptBIG NEWS: सतना कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, नायब बने आरआइ हटाए गए | Administrative Surgery: Satna collector's big action | Patrika News

BIG NEWS: सतना कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, नायब बने आरआइ हटाए गए

locationसतनाPublished: Jan 15, 2019 02:01:14 am

Submitted by:

Pushpendra pandey

नायब तहसीलदारों को सौंपी गई जिम्मेदारी
 

Satna collectorate

Satna collectorate

सतना. कलेक्टर ने पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण नायब तहसीलदारों के मध्य नए सिरे से कार्यविभाजन करते हुए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। साथ ही यहां पदस्थ सशक्त आरआइ को वापस मूल पद पर भेज दिया है। इसके पहले भी कई तहसीलों के आरआइ को उनके मूल पद पर भेजते हुए यहां नायब तहसीलदारों की पदस्थापना की जा चुकी है। सोमवार को जारी आदेश में तहसीलदार अमरपाटन मानवेंद्र सिंह को तहसीलदार वृत्त अमरपाटन एवं मौहारी कटरा, दीपक द्विवेदी नायब तहसीलदार को वृत्त ताला की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से प्रदीप तिवारी नायब तहसीलदार को प्रभारी तहसीलदार रामनगर एवं प्रभारी वृत्त बड़वार, रामनगर एवं झिन्ना बनाया है। सुषमा देवी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार वृत्त छिबौरा एवं चोरहटा बनाया गया है।
ये आरआइ हटे
प्रदीप तिवारी को प्रभारी तहसीलदार रामनगर की जिम्मेदारी देने के साथ ही समयलाल कोल सशक्त नायब तहसीलदार वृत्त झिन्ना तथा रामकैलाश कोल सशक्त नायब तहसीलदार वृत्त रामनगर को मूल पद राजस्व निरीक्षक के लिए मुक्त कर दिया गया है।
विवादित राजेश को हटाया
सशक्त नायब तहसीलदार जैतवारा राजेश शुक्ला के लगातार सामने आ रहे विवादों को देखते हुए कलेक्टर ने जैतवारा वृत्त का अतिरिक्त प्रभार मनीष पाण्डेय नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार बिरसिंहपुर को सौंप दिया है। साथ ही राजेश शुक्ला को मूल पद राजस्व निरीक्षक के लिए मुक्त कर दिया गया है।
नागेन्द्र को चित्रकूट की जिम्मेदारी
नायब तहसीलदार नागौद नागेंद्र त्रिपाठी को मझगवां तहसील में पदस्थ करते हुए चित्रकूट वृत्त का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही सशक्त नायब तहसीलदार बुद्धसेन मांंझी को मूल पद राजस्व निरीक्षक के लिए मुक्त किया गया है। इसी तरह से तहसीलदार मझगवां प्रकाश कस्बे को बरौंधा वृत्त का अतिरिक्त प्रभार देते हुए यहां पदस्थ सशक्त नायब तहसीलदार फुलेल रावत को मूल पद राजस्व निरीक्षक के लिए मुक्त कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो