सतना

वकीलों के आकस्मिक मदद के लिए बनेगी अधिवक्ता कल्याण निधि

जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

सतनाJan 04, 2020 / 02:05 am

Sonelal kushwaha

advocate on strike

चित्रकूट. जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। लोक निर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। जिला जज रामपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। राज्यमंत्री उपाध्याय ने कहा, वह जिला बार एसोसियेशन के हितार्थ अधिकाधिक कार्य करेंगे। उप्र बार काउङ्क्षसल के उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय के लिए 5 लाख दिलाएंगे। बार काउंसिल के सदस्य पीके सिंह ने कहा, पैरवी कर अधिवक्ताओं को अति शीघ्र सीओपी दिलाएंगे। जिला जज रामपाल सिंह ने कहा, बार बेंच में सदैव सामन्जस्य रहता है। प्रयास होगा कि कभी बार बेंच के बीच विवाद की स्थिति नहीं बने। अधिवक्ताओं को कोई समस्या हो तो वह मिलेें, तत्काल समस्या का निराकरण किया जाएगा। बार अध्यक्ष हेमराज सिंह, उपाध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शु क्ला, कोषाध्यक्ष संदीप पाण्डेय, पुस्तकालय अध्यक्ष कमलाकांत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, अवधेष यादव के साथ ही 11 कार्यकारिणी सदस्यों को जिला जज ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमराज सिंह ने अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों व उपस्थित अधिवक्ता साथियों का स्वागत किया। कहा, अधिवक्ताओं हितार्थ सदैव कन्धा से कन्धा मिलाकर चलेंगे। ऐलान किया कि वह एक अधिवक्ता कल्याण निधि बनाएंगे। जिससे किसी भी अधिवक्ता को आकस्मिक मदद के रूप में तुरंत आर्थिक सहायता दी जा सकेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यबली त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, केजी गुप्ता, संतराम त्रिपाठी, बीबी सिंह, जेपी सिंह, कमलेष कुमार सिंह, सुभाष द्विवेदी, भारतभूषण गुप्ता, अमित यादव, आषीष तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, नीरू गुप्ता एडवोकेट, विनीत पयासी, षिव सिंह, महेष गुप्ता, गिरिजेश श्रीवास्तव, द्वारिका प्रसाद पटेल, अनुराग पटेल, पुरुषोत्तम यादव , राजा भइया यादव, उर्मिला देवी एडवोकेट, ननकू राम यादव आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Home / Satna / वकीलों के आकस्मिक मदद के लिए बनेगी अधिवक्ता कल्याण निधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.