पर्यावरण का साफ -सुथरा और प्रदूषण मुक्त होना समाज के लिए वरदान
सतनाPublished: Jun 04, 2019 10:22:57 pm
एकेएस विवि. में हुआ विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद कार्यक्रम
AKS University Big Event on World Environment Day
सतना. एकेएस विश्वविद्यालय के सेंट्रल हॉल में पर्यावरण विज्ञान विभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी राजीव मिश्रा ने कहा, पर्यावरण का साफ -सुथरा और प्रदूषण मुक्त होना समाज के लिए वरदान के समान है। समाज के सभी वर्गों व छात्रों को जागरुक करके प्रकृति सम्मत कार्य किए जा सकते हैं। डायमंड माइंस पन्ना के जनरल मैनेजर एनएमडीसी राजीव शर्मा ने कहा कि इस वर्ष की थीम के अनुसार वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं, जो हर स्तर पर जरुरी हैं। मौके पर विवि. के प्रांगण में वट सावित्री त्योहार के पावन पवित्र मौके पर बरगद, नीम, आंवला, पीपल के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण के लिए पौधों रोपण की समस्त प्रक्रिया और देखरेख की जानकारी प्रदान की गई। सामूहिक रुप से संकल्प लिया गया कि एग्रीकल्चर संकाय के छात्रों के माध्यम से प्रति छात्र एक पौधे का रोपण किया जाएगा और उनकी तीन वर्ष तक देखरेख भी उन्हीं के द्वारा की जाए। कार्यक्रम में अतिथियों ने पर्यावरण पर अपने विचार साझा किए और प्रासार के पर्यावरण कार्यक्रम में अपने प्रबुद्ध विचार रखे। संचालन वसुंधरा नामदेव ने किया। अतिथियों को पौधे देकर उनका सम्मान किया गया। मौके पर विवि. के प्रो. चांसलर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. पारितोष के बनिक, डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, प्रो. आरएन त्रिपाठी, इंजी. आरके श्रीवास्तव, इंजी. डीन डॉ. जीके प्रधान, डॉ. जीपी रिछारिया, आरएन त्रिपाठी, पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र तिवारी, डॉ. एसएस तोमर, आरसी त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह, सुमन पटेल के साथ विवि. के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।