सतना

रीवा की अलका डिगवानी खेमचंदानी ने अहमदाबाद में बिखेरा खूबसूरती का जलवा, बनीं मिसेज इंडिया फर्स्ट रनरअप

Mrs India 2019: मिसेज इंडिया के कॉम्पिटिशन, खूबसूरती से अहमदाबाद में बिखेरा जलवा

सतनाNov 19, 2019 / 12:17 pm

suresh mishra

Alka Digwani Khemchandani of Rewa become Mrs India first runner up,Alka Digwani Khemchandani of Rewa become Mrs India first runner up,Alka Digwani Khemchandani of Rewa become Mrs India first runner up

रीवा/ मध्य प्रदेश के रीवा शहर की बेटी अलका डिगवानी खेमचंदानी ने अहमदाबाद में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। बताया गया कि Mrs India 2019 अहमदाबाद में 14 से 16 नवंबर तक चले मिसेज डंडिया के कॉम्पिटीशन में परफॉर्मेंस दिया। बीपीआर द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया खिताब में रीवा की बेटी ने दूसरा नंबर हासिल करते हुए फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया।
अहमदाबाद में आयोजित Mrs India Competition में अलका के सौंदर्य एवं फिटनेस को देखकर लाखों लोग दीवाना बन गई है। पहले शहर अब देश-दुनिया के लोग भी उनकी खूबसूरत अदा के कायल हो गए। अहमदाबाद से लौटने के बाद सोमवार को अलका का शहर में प्रवेश करते ही गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया।
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
कौन है अलका
अलका नगर की गिनीज बुक रिकार्डधारी लता टंडन की छोटी बहन हैं। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए डिपार्टमेंट में गेस्ट लेक्चरर हैं। अलका का देशभर की एक हजार से अधिक महिलाओं के बीच में से चयन हुआ था। प्रतिस्पर्धा वीपीआर ग्रुप अहमदाबाद ने आयोजित किया था। देश के सभी महानगरों मुम्बई, नई दिल्ली, पुणे, सूरत, अहमदाबाद के साथ देशभर की सभी सेहत एवं अपने नैसर्गिक रूप की केयर करने वाली शादीशुदा महिलाओं को इसमें पार्टिसिपेट का मौका मिलता है। फाइनल राउंड में 70 महिलाओं के बीच कॉम्पिटीशन हुआ। यह प्रतिस्पर्धा शादीशुदा महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए आयोजित की जाती है।
Alka Digwani Khemchandani of Rewa become Mrs India first runner up
patrika IMAGE CREDIT: patrika
अलका का रीवा में हुआ स्वागत
अहमदाबाद में हुए मिसेज इंडिया के कॉम्पिटीशन में बेहतर परफॉर्मेंस कर सोमवार की शाम रीवा पहुंची अलका डिगवानी खेमचंदानी का स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन और उसके बाद शहर में जगह-जगह स्वागत हुआ। अलका ने पिछले दिनों अहमदाबाद में हुए मिसेज इंडिया के हाइ प्रोफाइल कॉम्पटीशन में परफॉर्मेंस दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.