scriptसीमेंट सिटी में दिल दहलाने वाली वारदात : सीमेंट कंपनी के सीजीएम पर कुल्हाड़ी से हमला | Attack on CGM of Aditya birla group in Maihar cement plant satna | Patrika News

सीमेंट सिटी में दिल दहलाने वाली वारदात : सीमेंट कंपनी के सीजीएम पर कुल्हाड़ी से हमला

locationसतनाPublished: Jan 13, 2018 01:39:45 pm

मैहर सीमेंट कंपनी परिसर में वारदात, आरोपी श्रमिक फरार, घायल की हालत गंभीर, मैहर सिविल अस्पताल में इलाज जारी

Attack on CGM of Aditya birla group in Maihar cement plant satna

Attack on CGM of Aditya birla group in Maihar cement plant satna

सतना. सीमेंट के लिए देश में विख्यात सतना में शनिवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हो गई। मैहर सीमेंट कंपनी के सीजीएम पर शनिवार सुबह एक श्रमिक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मैहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, उन्हें 12 से ज्यादा टांके लगाने पड़े। इसके बाद भी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी श्रमिक फरार है, वहीं मैहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह सीमेंट प्लांट आदित्य बिरला ग्रुप का है।
बताया गया है कि कंपनी के सीजीएम जीके अवस्थी शनिवार सुबह घर से कार लेकर निकले। वे सीधे मैहर स्थित कंपनी पहुंचे, जैसे ही वे अपने दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से एक श्रमिक कुल्हाड़ी लेकर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वे कुछ समझते, उससे पहले ही श्रमिक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से सीजीएम जमीन पर गिर पड़े, वहीं परिसर में मौजूद और कर्मचारी मदद के लिए दौड़े। इस दौरान श्रमिक कुल्हाड़ी लहराता हुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सीजीएम को आनन-फानन में कंपनी के एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
आरोपी श्रमिक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। सुबह-सुबह ही आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी गई है। लेकिन, आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द पकड़ा जाएगा।
Attack by Axe on CGM
IMAGE CREDIT: patrika
कारण स्पष्ट नहीं
घटना को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कंपनी के पीआरओ अबी सिब्बल का कहना है कि श्रमिक ने क्यों हमल किया है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। सीजीएम कंपनी पहुंचे ही थे, तभी उसने हमला कर दिया। प्रबंधन सभी पहलुओं पर विचार करेगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी हमारी पहली प्राथमिकता सीजीएम का उचित इलाज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो