scriptभक्तिमय गीतों से संतों की महिमा का वर्णन | bhaktimay geeton se santon kee mahima ka varnan | Patrika News

भक्तिमय गीतों से संतों की महिमा का वर्णन

locationसतनाPublished: Oct 23, 2019 10:01:45 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

सद्गुरु बाबा मनोहरशाह वर्सी महोत्सव

bhaktimay geeton se santon kee mahima ka varnan

bhaktimay geeton se santon kee mahima ka varnan

सतना. सिंधी कॉलोनी स्थित मनोहरधाम में तीन दिवसीय वर्सी महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सामूहिक रूप से सुखमनी पाठ का माताओं-बहनों द्वारा किया गया। दरबार के प्रमुख प्रवक्ता राजकुमार बजाज ने बताया सद्गुरु बाबा मनोहरशाह के 38वेंं वर्सी उत्सव पर सामूहिक रूप से माताओं-बहनों द्वारा सुखमनी पाठ किया गया। स्वामी संतोखदास ने अपनी अमृतवाणी से फ रमाया कि सुखमनी पाठ संदेश देते हैं कि हमें अपने जीवन को ईश्वर द्बारा दिखाई सत्य की राह चलना चाहिए। आज समय की मांग है कि सभी को बुराइयों को त्याग कर ईश्वरीय भक्ति का मार्ग अपनाना चाहिए, ताकि हमें रोज-रोज आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। रात में दरबार में सांस्कृतिक कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त मंडली दिलीप कुमार गोवर्धन दास बालक मंडली द्वारा अपने भक्तिमय गीतों से भक्तिमय गीतों से संतों की महिमाओं का वर्णन किया गया। गुरुवार को दोपहर एक बजे अखंड पाठ साहिब का समापन होगा। इसके बाद आम भंडारा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो