परिंदों की कॉलोनी : यहां 700 सर्वसुविधायुक्त पक्के आवासों में रहेंगे पक्षी
सतनाPublished: Sep 21, 2023 10:44:31 am
सतना में तैयार किया गया मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पक्षीघर
दयोदय गौशाला में बनाया गया 60 फीट ऊंचा बर्ड टॉवर
सतना। जैन समाज ने सामाजिक सहभागिता से जीव दया का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाज द्वारा संचालित दयोदय गौशाला प्रक्षेत्र में पक्षियों की कॉलोनी बनाई गई है। इसमें पक्षियों के 700 पक्के आवास बनाए गए हैं जिसमें एक साथ 3000 पक्षी निवास कर सकेंगे। पक्षियों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए तिघरा मोड़ के पास का शहर का पहला पक्षी टावर बनकर तैयार हो गया है। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा पक्षी घर है। इसे करीब साढ़े 5 लाख रुपये की लागत में गुजरात के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।