scriptनरेन्द्र त्रिपाठी को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान | BJP District President satnaa | Patrika News

नरेन्द्र त्रिपाठी को दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान

locationसतनाPublished: May 10, 2020 12:10:42 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

रायसुमारी के पांच माह बाद शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने की नामों की घोषणा

bjp

bjp

सतना. भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी को पार्टी हाइकमान ने लगातार दूसरी बार सतना जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार की देर शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व प्रदेश महामंत्री सुहास भगत ने अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। लगातार दूसरी बार पार्टी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नरेन्द्र त्रिपाठी ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर उनकी दूसरी बार ताजपोसी से जहां उनके समर्थकों के बीच हर्ष हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए पांच माह से जोर आजमाइस कर रहे पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों को मायूसी हाथ लगी है।
चुनावों में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
भाजपा जिला अध्यक्ष पर के लिए दिसंबर में रायसुमारी हुई थी। रायसुमारी में आधा दर्जन पदाधिकारी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। जिसमें भाजपा उपाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा भी शामिल थे। रायशुमारी में कई गुटों में बंटे पार्टी पदाधिकारियों के रूख को दखते हुए नरेन्द्र त्रिपाठी के लिए दूसरी बार अध्यक्ष का सफर आसान नहीं था। लेकिन वर्ष 2018 में हुए विधानसभा एवं 2019 में हुए आम चुनाव में जिले में पार्टी के शानदार प्रर्शन का श्रेय जिलाध्यक्ष को देते हुए पार्टी ने दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है। त्रिपाठी ने दूसरी बार जिला भाजपा की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिलाध्यक्ष के नाते सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेगे।
कायम रखी परंपरा
इससे पहले राजकुमार मिश्रा लगातार दो बार पार्टी के जिलाध्यक्ष चुने गए थे। उनके बाद सुरेन्द्र सिंह बघेल भी लगातार दो बार अध्यक्ष पद संभाला। जिले में एक व्यक्ति को लगातार दो बार जिलाध्यक्ष चुनने पार्टी की परंपरा इस बार भी कायम रही और पार्टी ने दूसरी बार नरेन्द्र त्रिपाठी को जिला भाजपा की कमान सौंप दी।
दौड़ में यह थे शामिल
जिलाध्यक्ष चुनने 30 नवंबर 2019 को भाजपा जिला कार्यालय में चुनाव वर्यवेक्षक के सामने रायशुमारी की गई थी। रायसुमारी के दौरान अध्यक्ष पद के लिए जो दावेदार सामने आए थे। उनमें वर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। दौड़ में जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, विनोद यादव, अरुण द्विवेदी,रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा के नाम भी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो