scriptभाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ: सतना से 10 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट, ट्रेन खाली गई थी भोपाल | BJP MahaKumbh: narendra modi and amit shah rally | Patrika News

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ: सतना से 10 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट, ट्रेन खाली गई थी भोपाल

locationसतनाPublished: Sep 25, 2018 03:28:06 pm

Submitted by:

suresh mishra

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ: सतना से 10 हजार कार्यकर्ताओं का टारगेट, ट्रेन खाली गई थी भोपाल

BJP MahaKumbh: narendra modi and amit shah rally

BJP MahaKumbh: narendra modi and amit shah rally

सतना। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मध्यप्रदेश भाजपा ने भोपाल के जंबूरी मैदान पर मंगलवार को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन कर रही है। बताया गया कि बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में कुछ खास उत्साह नहीं दिखा। ज्यादातर कार्यकर्ताओं में उत्साह कम दिखा। कारण, भोपाल में मंगलवार को हो रहे महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित एक दर्जन केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए है। इस कार्यक्रम के लिए सतना जिले से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने का टारगेट रखा गया था, पर कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नजर आया।
रेवांचल एक्सप्रेस से गए सांसद
सांसद गणेशसिंह रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हो गए। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी अन्य पदाधिकारियों के साथ बिरसिंहपुर, बरौंधा, मझगवां, सोहावल, कोठी, सिंहपुर, सेमरवारा, सतना पूर्वी, सतना पश्चिमी, बाबूपुर, नागौद, जसो, अटरा, परसमनिया, उचेहरा, मैहर नगर , नादन, बदेरा, अमदरा, अमरपाटन, रामनगर, मर्यादपुर, ताला, रामपुर दक्षिणी, रामपुर उत्तरी, कोटर, सज्जनपुर से कार्यकर्ता सोमवार को शाम भोपाल गए हैं।
हर बस से 20-25 लोग भोपाल रवाना हुए

वैसे जिले से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिये 100 बसें ली थी। ये बसें ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को पहले सतना लेकर पहुंची। यहां से भोपाल के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव से आने वाली कुछ बसों में 5 से 10 तक कार्यकर्ता थे। यहां से दो बसों की सवारी को मिलाकर एक में किया गया और हर बस से 20-25 लोग भोपाल रवाना हुए। 50 बसें भोपाल गई हैं।
कार्यकर्ताओं का यह रुझान लोगों में चर्चा का विषय

यही स्थिति रीवा की बसों की रही। स्थिति देख सोशल मीडिया पर मैसेज भी चलाया गया कि कोई छूट गया हो तो वह रीवा की बसों में बैठ सकता है। उधर, भोपाल के लिए बीजेपी स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था की गई थी। यह ट्रेन रीवा से बनी, लेकिन इसमें भी कार्यकर्ता कम रहे आए। बताया गया कि रीवा से 200 लोग आए हैं और सतना से 40-50 लोग चढ़े। इस तरह लगभग ट्रेन भी खाली ही गई है। कार्यकर्ताओं का यह रुझान लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो