scriptप्रेम सिंह के भतीजे को दोपहर प्रदेशाध्यक्ष ने पहनाई भाजपा की माला, शाम को हुई घर वापसी | BJP on backfoot in Chitrakoot by-election | Patrika News

प्रेम सिंह के भतीजे को दोपहर प्रदेशाध्यक्ष ने पहनाई भाजपा की माला, शाम को हुई घर वापसी

locationसतनाPublished: Oct 25, 2017 10:57:43 am

Submitted by:

suresh mishra

कांग्रेस के ‘मंगल’ झटके से बैकफुट पर भाजपा, प्रेम सिंह के भतीजे के भाजपा में शामिल होने के दावे से मचा रहा हड़कंप

BJP on backfoot in Chitrakoot by-election

BJP on backfoot in Chitrakoot by-election

सतना। चित्रकूट उपचुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। नामांकन दाखिले के साथ ही साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति चरम पर है। दोनों ही पार्टियों के फ्लोर मैनेजरों ने अपने पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दिनभर राजनीतिक उठापटक चलती रही।
प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की उपस्थिति में विधायक स्व. प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह को दोपहर में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई। हालांकि शाम होते-होते बाजी पलट गई। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह स्वयं देरशाम मंगल सिंह के घर पहुंचे और भाजपा के दांव को उलट दिया।
बयान का एक वीडियो वॉयरल

साथ ही मंगल सिंह के बयान का एक वीडियो वॉयरल हुआ, जिसके बाद भाजपा बैकफुट में आ गई। मंगल सिंह ने भाजपा पर धोखे में रखकर माला पहनाने की बात कही। प्रदेश संगठन महामंत्री बीडी शर्मा ने कहा कि अजय सिंह को मंगल से इतना ही मोह है तो टिकट क्यों नहीं दिया? टिकट देकर चुनाव लड़ाते।
दिल से भाजपा के हैं और दिमाग से कांग्रेस के

जिलाध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा, वे परिपक्व व्यक्ति हैं। उन्होंने स्वयं भाजपा में शामिल होने की मंशा व्यक्त की थी। मेरी नजर में वे दिल से भाजपा के हैं और दिमाग से कांग्रेस के। बयान जारी कराने के लिए उनके बगल में एक ओर नेता प्रतिपक्ष बैठे हैं तो दूसरी ओर नागौद विधायक यादवेंद्र सिंह। ऐसे में सभी स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
मान मनौव्वल से हुई शुरुआत
टिकट वितरण को लेकर अंसतुष्ट भाजपा दावेदारों के तल्ख तेवर देखते हुए जहां बैठक आयोजित कर पार्टी ने उनका गुबार निकालने की कोशिश की तो सबसे ज्यादा उग्र नजर आ रहे पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार को मनाने खुद प्रदेशाध्यक्ष उनके घर पहुंचे। गहरवार ने अपनी राजनीतिक हत्या करने की बात कही। किसी तरह से माने गहरवार को लेकर प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान चित्रकूट विस क्षेत्र पहुंचे।
देर शाम फूट गया गुब्बारा
उधर क्षेत्र में घूम रहे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो वे देर शाम मंगल सिंह के पास पहुंचे। मामला पूछा तो मंगल ने जो कहानी बताई उसका वीडियो वायरल होते ही भाजपा पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। मंगल ने कहा भाजपा के लोग आए थे। परंपरानुसार उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें जबरन माला पहना दी गई। कहा, चाचा प्रेम सिंह के न रहने पर अजय सिंह ही हमारे मुखिया हैं। हम अंतिम सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे।
लाव लश्कर के साथ पहुंचे
बमुश्किल माने गहरवार को लेकर क्षेत्र पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष को तब बड़ी खुशी मिली जब भाजपा के फ्लोर मैनेजरों ने उन्हें यह बताया कि चित्रकूट विधायक स्व. प्रेम सिंह के भतीजे मंगल सिंह भाजपा में आने को तैयार हो गए हैं। आनन-फानन में पूरा लाव लश्कर उनके घर की ओर रवाना हो गया। सांसद गणेश सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मंगल के घर पहुंचे और वहां उन्हें माला पहना कर भाजपा का झंडा थमाया।
प्रेस कांफ्रेस कर इसका खूब ढिढोरा पीटा

सांसद ने हर तरह से मदद का आश्वासन और साथ देने की बात कही। इसे बड़ी फतह मान कर चल रही भाजपा ने आनन-फानन में जिला और प्रदेश स्तर पर प्रेस कांफ्रेस कर इसका खूब ढिढोरा पीटा तो आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने इसे बड़ी सफलता निरूपित किया तो अति उत्साहित महामंत्री बीडी शर्मा स्व. प्रेम सिंह को ही भाजपा में शामिल होने का संदेश जारी कर गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो