scriptसरकार के खिलाफ भाजयुमो निकालेगी आक्रोश रैली | BJYM will take out an angry rally against the government | Patrika News

सरकार के खिलाफ भाजयुमो निकालेगी आक्रोश रैली

locationसतनाPublished: Oct 18, 2019 12:17:56 am

Submitted by:

Sukhendra Mishra

युवा मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय में

BJYM will take out an angry rally against the government

BJYM will take out an angry rally against the government

सतना. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा आक्रोश रैली निकालेगा। इसमें भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष मुख्य अतिथ के रूप में शामिल होंगे। आक्रोश रैली की रूप रेखा तैयार करने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भापजा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ सिंह ने कहा कि युवा आक्रोश रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर क्लेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कांग्रेस सरकार ने युवाओं, किसानों और गरीबों के साथ जो छलावा किया है उसके खिलाफ युवा मोर्चा वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को प्रदेश सकरार की गलत नीतियों से अवगत कराएगा।
नरेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति व सिद्धांतों से अवगत कराया। मोर्चा प्रभारी कमलेश सुहाने ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, अशोक गुप्ता, पुष्पराज कुशवाहा, सुनील मिश्रा, पारसनाथ तिवारी, शुभम तिवारी, विनीश द्विवेदी, विकास तिवारी, हलधर सिंह, विकास सिंह, अंकित तिवारी, मनोज पटेल, प्रिंस शर्मा, प्रदीप सिंह, विवेक द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा, अनुराग पाण्डेय सहित सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो