scriptधनतेरस पर घर ले आइए आकर्षक क्रॉकरी | Bring attractive crockery home on Dhanteras | Patrika News

धनतेरस पर घर ले आइए आकर्षक क्रॉकरी

locationसतनाPublished: Oct 19, 2019 09:14:00 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

डिजाइन वाले बर्तनों से सजने लगे बाजार
दुकानों में जुटने लगे खरीददार, स्टील के साथ पीतल और कांसे के बर्तनों की मांग

Bring attractive crockery home on Dhanteras

Bring attractive crockery home on Dhanteras

सतना. दीवाली को महज एक सप्ताह शेष रहे गए हैं। अगले शुक्रवार को धनतेरस है। इस शुभ दिन हर व्यक्ति खरीदारी करता है। इस दिन लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदने के अलावा बर्तन भी खरीदना पसंद करते हैं । स्टील, पीतल और कांसे के बर्तन दीपावली के लिए सज गए हैं। स्टील के छोटे-बड़े आइटम के अलावा पीतल के भी कई आइटम बाजार में बिक रहे हैं। इसके अलावा नॉनस्टिक आइटम भी काफ ी डिमांड में है। सबसे बड़ी बात इन बर्तनों में भी काफी अट्रैक्टिव डिजाइन देखने को मिल रही है। इसके अलावा ट्रांसपैरेंट बर्तन भी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं दुकानदारों के अनुसार धनतेरस के लिए बाजार में अच्छी क्वालिटी के बर्तन मंगाए गए हैं। स्टील बर्तन के अलावा कांच और बोन चाइना के बर्तन भी शहरवासियों के लिए उपलब्ध होंगे।
इस बार कई आकर्षक डिजाइन में दिखेंगे बर्तन
बर्तन के बाजारों में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। छोटे साइज से लेकर बड़े साइज तक बर्तन उपलब्ध होंगे। दुकानदार चंद्रभान आडवानी कहते हैं कि प्लेट, थाली, कटोरी, डिनरसेट में कई नए डिजाइन और शेप देखने को मिलेंगे। इस बार बाजार में बर्तनों का सेट भी पैकिंग में अवेलेबल रहेगा। इक्वायन, सौ, एक सौ इक्वायन बर्तनों का सेट भी कस्टमर को उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार कई ट्रासपैरेंट बर्तन होंगे, जिसमें कूकर, कड़ाही, भगोने शामिल हैं। इसमें आधा काम स्टील का होगा तो आधा काम मजबूत कांच का देखने को मिलेगा। कॉपर लगे बर्तनों की भरमार होगी। स्टील के बर्तन 180 रुपए से 400 रुपए प्रति किलों बिकेंगे।
नॉन स्टिक आइटम की भरमार

बाजार में नॉनस्टिक आइटम भी बिक रहे हैं। इसमें तवा, कड़ाई, पैन, से लेकर कई आइटम है। विभिन्न कंपनी के साथ इसके रेट भी अलग-अलग हैं। ब्रांडेड कंपनी के नॉन स्टिक बर्तन सेट पदं्रह सौ रुपए से शुरू है, जबकि एक पीस की कीमत 399 है।
पीतल आइटम कई वैराइटी देखने को मिलेगी

बाजार में पीतल के आइटम अलग- अलग रेंज में उपलब्ध है। इसमें पीतल का लोटा, कटोरा, थाली से लेकर कई छोटे बड़े आइटम है। दुकानदार आकाश तारवानी ने बताया कि धनतेरस में लोग पीतल के बर्तनों को खरीदना शुभ मानते हैं। इसलिए इसमें छोटे साइज से लेकर बड़े साइज तक के बर्तन लोगों को बाजारों में मिलेंगे। लोटा, कटोरा 650 रुपए प्रतिकिलो और थाली 750 रुपए प्रति किलोग्राम भाव से बिकेंगे। वहीं कांसे के बर्तन में लोगों लोटा, कटोरी, प्लेट, थाल, परात मिलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो