scriptसीबीएसई ने भेजी पासिंग मार्क्स की पैटर्न लिस्ट | CBSE sent a pattern list of passing marks | Patrika News

सीबीएसई ने भेजी पासिंग मार्क्स की पैटर्न लिस्ट

locationसतनाPublished: Nov 13, 2019 01:01:15 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

ज्यादातर विषयों में रखा गया है 30 नंबर का इंटरनल असेस्मेंट

CBSE sent a pattern list of passing marks

CBSE sent a pattern list of passing marks

सतना. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12 वीं की परीक्षा में 70 अंक वाले विषय में 23 अंक और 80 अंक वाले विषय में 26 अंक लाना अनिवार्य होगा। इतने अंक लाने के बाद ही परीक्षार्थी पास कर पाएंगे। प्रायोगिक परीक्षा में 20 अंक में छह अंक लाना जरूरी है। बोर्ड द्वारा तमाम संबंधित स्कूल को 12वीं के अंक पैटर्न की सूची उपलब्ध करा दी गई है। इस पैटर्न को स्कूलों को तमाम शिक्षक और छात्र को जानकारी देनी होगी। सीबीएसआई ने 2020 से सभी विषयों के अंक पैटर्न में बदलाव किया है। प्रैक्टिकल के अलावा गणित आदि विषयों में इंटरनल असेस्मेंट को जोड़ा है। जिन विषयों में इंटरनल असेस्मेंट नहीं होता था, उन विषयों में भी इस बार इंटरनल असेस्मेंट रखा गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अंकों की होगी।
नए पैटर्न में होगा प्री बोर्ड
बोर्ड की मानें तो स्कूलों को अंक के नए पैटर्न की जानकारी भेज दी गई है। इसी पैटर्न पर सभी स्कूलों को प्री-बोर्ड लेना होगा। प्री-बोर्ड से छात्रों को नए पैटर्न की जानकारी होगी। उन्हें चैप्टर वाइज प्रश्न और उसके अंक की जानकारी होगी।

ब्लूप्रिंट और सैंपल पेपर

बोर्ड ने इस बार कई महीने पहले ही सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इसके अलावा हर विषय का ब्लूप्रिंट भी जारी किया है। इससे चैप्टर वाइज कितने अंक के प्रश्न रहेंगे, इसका अंदाजा छात्र लगा पाएगा। सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड है।
ऐसा रहेगा अंकों का पैटर्न

12 वीं बोर्ड थ्योरी
कुल अंक – पासिंग मार्क्स

80 – 26
70 – 23

30 – 9
60 – 19

12 वीं बोर्ड प्रायोगिक

कुल अंक – पासिंग मार्क्स
30 – 9
70 – 23
40 – 13

इंटरनल असेस्मेंट

कुल अंक – पॉसिंग मार्क्स
20-6

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो