scriptदेशभक्ति के रंग में रंग गए बच्चे और युवा | Children and youth fall in the color of patriotism | Patrika News
सतना

देशभक्ति के रंग में रंग गए बच्चे और युवा

Everybody is seen in the colors of devotion

सतनाJan 25, 2019 / 08:54 pm

Jyoti Gupta

seoni

Children and youth fall in the color of patriotism

सतना. राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति के रंग में शहर के बच्चे और युवा पूरी तरह से रंगे नजर आएं। बड़े ही जोश और खरोश से सभी गणतंत्र दिवस की इंपॉर्टेंस को बरकरार रखने खुद को तिरंगा रंग से रंग लिया। बच्चे तो बच्चे युवाओं में भी एेसा ही जोश देखते बना। शहर के बच्चे जहां महापुरुष के गेटअप में तिरंगा ओढऩी डाले नजर आएं तो वहीं युवाओं ने भी तीन रंग के कपड़ों को पहना। इतना ही नहीं, कुछ युवाओं ने तो अपने चेहरे पर तिरंगा बना कर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान किया। हर कोई देश भक्ति के रंग में नजर आ रहे।
महापुरुषों का भी गेटअप
शहर के कई स्कूल में गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए फैंसीड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नौनिहालों ने महापुरुष बाबू, नेहरू, सुभाषचंद्र बोष, चंद्र शेखर आजाद, विवेकानंद, महारानी लक्ष्मीबाई का गेटअप बनाया। यही नहीं सभी ने राष्ट्रभक्ति का प्रदर्शन करने के लिए हाथों पर राष्ट्रीय ध्वज और तिरंगा ओढऩी गर्दन पर डाल रखा था। यही नहीं इस रंग में शहर की कई सामाजिक संगठन की महिलाएं भी रंगी नजर आई। उनके बीच भी गणतंत्र दिवस का उत्साह देखते बन रहा था। गणतंत्र की पूर्व संध्या से ही सिटीराइट्स देशभक्ति गीतों पर झूमता नजर आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो