scriptबच्चों का फेवरेट पीनट बटर कुकीज | Children's Favorite Peanut Butter Cookies | Patrika News

बच्चों का फेवरेट पीनट बटर कुकीज

locationसतनाPublished: Jun 15, 2019 08:44:57 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

नेशनल पीनट बटर कुकी डे

Children's Favorite Peanut Butter Cookies

Children’s Favorite Peanut Butter Cookies

सतना. बच्चे कुकीज के दीवाने होते हैं । यह प्रकार के बिस्कुट होते हैं, जिन्हे स्पेशली बेक कर बनाया जाता है। बात जब पीनट कुकीज की हो तो बच्चे तो बच्चे बड़े भी इन्हे चखने से पीछे नहीं रहते। घर का कोई फंक्शन हो या फिर बाहर कही घूमने जाना हो हर जगह कुकीज को खाया जाता है। मंूगफली बटर से बनी कुकीज का स्वाद भी बड़ा लाजवाब होता है। पहले शहर में सिंपल कुकीज ही अवेलबेल थे। फिर अजावाइन, कोकोनट और अब मूंगफली बटर कुकीज भी मिलने लगी है।
अब मिली है पहचान

शहर के लोगों का कहना है कि वर्षों से सिंपल कुकीज का लोग इस्तेमाल करते थे पर लोगों को इनकी अधिक जानकारी नहीं थी। पर अब तो हर घर में लोगों को कुकीज के बारे में जानकारी है। दो साल के अंदर ही घर घर में कुकीज का बोल बाला हो गया है। शहर में कई जगह पर लोग स्पेशली ऑर्डर देकर पीनट बटर कुकीज तैयार करवाते हैं। रसोई में रूचि दिखाने वाली महिलाएं अब इसे घर में ही तैयार करने लगी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो