scriptचित्रकूट उपचुनाव में पहुंची MP की आधी सरकार, मुख्यमंत्री का कल से यहां रहेगा 3 दिन डेरा | Chitrakoot by-election Chitrakoot bypoll Congress BJP latest news | Patrika News

चित्रकूट उपचुनाव में पहुंची MP की आधी सरकार, मुख्यमंत्री का कल से यहां रहेगा 3 दिन डेरा

locationसतनाPublished: Nov 04, 2017 12:27:55 pm

Submitted by:

suresh mishra

प्रचार-प्रसार में भाजपा ने झोंकी ताकत, रविवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिन तक डेरा डाले रहेंगे।

news

Chitrakoot by-election Chitrakoot bypoll Congress BJP latest news

सतना। चित्रकूट उपचुनाव की जंग में अच्छे-अच्छे को पसीना छूट रहा है। इसका परिणाम है कि भाजपा की ओर से आधी सरकार मैदान में उतर गई है। रविवार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिन तक डेरा डाले रहेंगे। वहीं शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सात मंत्री चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में तैनात थे।
उधर अभी तक आधा मंत्रिमंडल चित्रकूट पहुंच कर वोटरों की मान मनौव्वल कर चुका है। दरअसल, चित्रकूट सीट कांग्रेस के लिए परंपरागत मानी जाती रही है। एक बार छोड़ दिया जाए, तो अधिकतर समय कांग्रेस का कब्जा रहा।
नेता प्रतिपक्ष की प्रतिष्ठा का सवाल

दिवंगत विधायक प्रेम सिंह बरौंधा के बाद भाजपा कांग्रेस से सीट छीनना चाहती है। लिहाज ऐडी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी प्रतिष्ठा का सवाल बनाए हुए हैं। जिसका परिणाम है कि ज्योतिरादित्य व कमलनाथ जैसे दिग्गज नेता भी मैदान में उतर चुके हैं।
सीधे मैदान में मंत्रियों ने संभाला मोर्चा
चित्रकूट चुनाव में प्रदेश सरकार के दिग्गज मंत्रियों ने मोर्चा संभाल रखा है। स्थानीय मंत्रियों के अलावा वर्ग-जाति के आधार पर मंत्रियों को क्षेत्र विशेष में भेजा जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री चित्रकूट में नजर आए। इसमें प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला और एमएसएमई राज्यमंत्री संजय पाठक को तो भाजपा ने चित्रकूट चुनाव का प्रभारी ही बना रखा है।
सारंग भी शुक्रवार को चित्रकूट में तैनात रहे

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य, प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता और सहकारिता राज्यमंत्री विश्वास सारंग भी शुक्रवार को चित्रकूट में तैनात रहे। वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ललिता यादव, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य पहले ही चित्रकूट के दौरे कर चुके है।
सीएम का गांव में डेरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 नंवबर से चित्रकूट में ही कैंप करेंगे। 7 नवंबर को प्रचार थमने तक सीएम ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो कर चित्रकूट की सीट भाजपा की झोली में डालने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रचार के दौरान वे एक दिन के लिए किसी गांव में रुकेंगे। संभवत: वो व्यक्ति सरपंच है। भाजपा ने संदेशा भेजवा दिया है और तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
संगठन ने की मोर्चाबंदी
सरकार ही नहीं संगठन के पदाधिकारियों की भी थोकबंद ड्यूटी चित्रकूट में भाजपा ने लगा रखी है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने चित्रकूट पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें ली और वहां नेताओं के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर करने की कोशिश की। नाराज चल रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार को भी मनाने पहुंचे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और तकरीबन एक दर्जन प्रदेश स्तर के पदाधिकारी लगातार चित्रकूट में डटे हुए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो