scriptMP में भाजपा को लगा करारा झटका, चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा | Chitrakoot election result 2016 | Patrika News

MP में भाजपा को लगा करारा झटका, चित्रकूट विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा

locationसतनाPublished: Nov 12, 2017 05:04:05 pm

Submitted by:

suresh mishra

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। कांग्रेस उपचुनाव में कांग्रेस 14133 वोटों से विजयी

win of congress in Chitrakoot

win of congress in Chitrakoot

सतना. चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। 19वें राउंड में कांग्रेस 14333 (चौदह हजार तीन सौ तैतीस) वोट से विजयी रही। कांग्रेस को कुल 66810 और भाजपा को 52477 वोट मिले। नेताओं और मंत्रियों की फ़ौज और भरपूर संसाधनों के बावजूद कांग्रेस की बड़ी बढ़त भाजपा के लिए झटका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस गांव तुर्रा में रात रुके वहां भी कांग्रेेस 210 वोट से आगे रही। भाजपा को पिछड़ता देख 10 बजते-बजते सतना भाजपा के भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने स्वीकार की हार। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में कहा कि हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने प्रदेश में कुछ सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटे हैं कांग्रेस आगे भी वहां जीतेगी। इस हार से 2018 में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इधर, मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें जनता का फैसला स्वीकार। उन्होंने माना कि वे अपनी बात जनता तक नहीं पहुंचा पाए
चित्रकूट विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। पहले में भाजपा 527 वोट से आगे थी, इसके बाद कांग्रेस ने बढ़त बनाना शुरू की, जो 17वें राउंड में 15518 हो गई।
राउंड कांग्रेस भाजपा बढ़त
1. 3254 3781 527 भाजपा
2. 5255 1727 3528 कांग्रेस
3. 4438 1855 2583 कांग्रेस
4. 4350 1919 2431 कांग्रेस
5. 4270 2228 2042 कांग्रेस
6. 4515 2526 1989 कांग्रेस
7. 5076 2344 2732 कांग्रेस
8. 4276 2173 2103 कांग्रेस
9. 3276 2492 784 कांग्रेस
10. 3493 3199 294 कांग्रेस
11. 2758 3519 761 भाजपा
12. 3616 3557 59 कांग्रेस
13. 2697 2793 114 भाजपा
14. 2486 3027 541 भाजपा
15. 3855 3833 22 कांग्रेस
16. 3330 2767 563 कांग्रेस
17. 2426 4095 1669 भाजपा
18. 2259 3504 1245 भाजपा
19. 1068 1338 270 भाजपा
हर जगह भद पिटी
मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान तुर्रा व सरभंगा में रात्रि विश्राम किए। दोनो गांवों में उनके जाने के बाद भाजपा नेताओं की हरकत ने भद पिटवाई। तुर्रा में वनवासी के घर में जो व्यवस्था की गई थी, मुख्यमंत्री के जाने के बाद खिडक़ी-दरवाजे तक भाजपा नेता लेकर चले गए। वहीं सरभंगा में खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन होते रहा। सांसद निधि से दिए गए टैंकर से पानी सप्लाई की गई। टैंकर पर साफ तौर पर सांसद गणेश सिंह लिखा हुआ था।
कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी
IMAGE CREDIT: sajal Gupta
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%A8%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो