scriptसिटीराइट्स मस्ती विथ पार्क | Cityrights fun with park | Patrika News

सिटीराइट्स मस्ती विथ पार्क

locationसतनाPublished: Dec 22, 2018 09:25:44 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

खेल, सेल्फी एंजॉयमेंट का जारी है सिलसिला
 

Cityrights fun with park

Cityrights fun with park

सतना. विंटर के मौसम में शहर के पार्क गुलजार हो चुके हैं लोग यहां बच्चों और परिवार, दोस्तों के साथ पहुंच कर जमकर मस्ती कर रहा है। सुबह की गुन गुनी धूप हो या शाम सनसेट का खूबसूरत नजारा वे यही पर इन सबका लुत्फ उठा रहे हैं। वीकेंड के चलते सैटरडे को शहर के पार्क और भी ज्यादा हरे भरे नजर आएं। यहां महिलाएं सेल्फी क्लिक करने में व्यस्त दिखीं तो बच्चें खेल में रमे रहे। कुछ झूलों का लुत्फ उठा रहे थे तो कुछ दोस्तों के साथ गपशप में जुटे रहे। इन दिनों शहरवासियों को शहर के पार्क बेहद ही आकर्षित कर रहे हैं। समय मिलते ही वे यहां की सैर कर रहे हैं।
खेलकूद और झूलों का मजा

शहर के बच्चे पार्को में खेलकूद के लिए पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चे हो या फिर बड़े सभी को यहां खेलना बेहद पसंद आ रहा है। यहां बैठकर बच्चे अंतक्षारी, साफसीढ़ी , लुडो, चेस खेल रहे हैं। कुछ यहां पर फुटबॉल, क्रिकेट, दौडऩा पसंद रहे। इतना ही नहीं वे यहां पर घंटो अलग अलग झूलों का भी आनंद उठा रहे हैं। शाम चार बजे से ही बच्चे दोस्तों के साथ यहां पहुंच रहे हैं।
बन गया सेल्फी स्पॉट

शहर के कुछ पार्क सेल्फी स्पॉट बन गए है। यहां की हरियाली युवाओं, बच्चों, महिलाओं को आकर्षित कर रही है। कु छ लोग पार्क में सिर्फ इसलिए आना पसंद कर रहे हैं जिससे उनकी यहां डिफरेंट एंगल की फोटो हो सके। ताकि वह हफ्तेभर सोशलमीडिया में अपनी फोटो शेयर कर सकें। सैटरडे को भी एेसा ही नजारा देखने को मिला। युवा तो युवा महिलाएं भी फोटो क्लिक करने में व्यस्त दिखीं।
जरुरी चर्चा और गपशप भी

युवा और महिलाएं यहां पर मस्ती करने के साथ गपशप के लिए भी आ रही हैं। हाउस वाइफ अनीता जैन का कहना है कि बच्चों की सेफ्टी पर्पज को ध्यान में रखकर वे यहां रोज आती हैं। उनकी सहेलियां भी बच्चों के साथ यहां आती हैं। बच्चे आपस में खेलते हैं और वह सब आपस में बैठकर एक दूसरे की हाल चाल जान लेती हैं। वहीं युवा यहां स्टडी और गॉशिप दोनों में व्यस्त रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो