scriptचित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस को फिर सेहरा, हार का अंतर बढऩे से भाजपा चिंतित | Congress retains seat says voters want change | Patrika News

चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस को फिर सेहरा, हार का अंतर बढऩे से भाजपा चिंतित

locationसतनाPublished: Nov 13, 2017 11:21:23 am

Submitted by:

suresh mishra

चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्जकर कब्जा बरकरार रखा है।

Congress retains seat says voters want change

Congress retains seat says voters want change

सतना। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्जकर कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के शंकरदयाल त्रिपाठी को 14133 वोट से हराया। रविवार को घोषित परिणाम में कांग्रेस को 66810 और भाजपा को 52677 मत मिले। मतदान 9 नवंबर को हुआ। यह सीट कांग्रेस विधायक प्रेमसिंह के निधन से खाली हुई थी।
प्रदेश में इससे पहले हुए 11 विधानसभा उपचुनाव में 9 में भाजपा और 2 में कांग्रेस जीती। लोकसभा के दो उपचुनाव में से भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली। चित्रकूट में इस बार कांग्रेस की जीत के बढ़े अंतर (३१६३) ने भाजपा को चिंतित कर दिया। प्रदेश में मुंगावली और कोलारस सीट पर भी उपचुनाव होने हैं जो कांग्र्रेस के प्रभाव की हैं।
झोंकी ताकत, फिर भी मिली हार
भाजपा ने उपचुनाव की घोषणा से पहले ही ताकत झोंक दी थी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री, 15 मंत्रियों और नेताओं की फौज चुनाव में उतारी। सीएम ने 3 दिन में छोटी-बड़ी 44 सभाएं की। उन्होंने जिन तुर्रा और सरभंगा गांव में रात बिताई, वहां भी चुनाव में भाजपा पिछड़ गई।
बढ़त का अंतर नहीं पाट पाई भाजपा
मतगणना के प्रथम राउंड में 527 मतों से पिछडऩे के बाद कांग्रेस ने जो बढ़त हासिल की, उसे भाजपा अंत तक पाट नहीं पाई। मतगणना के कुल 19 राउंड हुए। इनमें से 13 राउंड में कांग्रेस और 6 राउंड में भाजपा आगे रही। 12वें राउंड से कांग्रेस की जीत का अंतर घटना शुरू हो गया था। उपचुनाव में एक भी डाक मतपत्र नहीं डाले गए। नोटा के कॉलम में 2455 वोट गए। सभी 10 निर्दलीयों की जमानत जब्त हो गई।
एक नजर में परिणाम
– ६६८१० कांग्रेस
– ५२६७७ भाजपा
– १४१३३ मतों से जीत

कांग्रेस की जीत के मायने
– मुंगावली और कोलारस में होने वाले उप चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता अधिक उत्साह से काम करेंगे।
– 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी में सक्रियता बढ़ेगी।
– दिग्गज नेताओं मेंएकजुटता के प्रयास और तेज होंगे।
भाजपा की हार के कारण
– क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम विकास होने से मतदाताओं की नाराजगी बढऩे से हुआ नुकसान।
– टिकट वितरण में सही निर्णय नहीं लेना। गुटबाजी को बढ़ावा मिला।
– नेता अति आत्मविश्वास में रहे, हाईप्रोफाइल प्रचार से नुकसान।
चित्रकूट उपचुनाव में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूं। जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है। चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी।
शिवराज सिंह चौहान, सीएम

चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आगाज है। भाजपा सरकार के अहंकार की पराजय हुई है। जनता का कांग्रेस से दिलों का रिश्ता है।
अजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो