scriptMP कांग्रेस इस तारीख को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस | Congress will celebrate democracy honor day on 20th March | Patrika News

MP कांग्रेस इस तारीख को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस

locationसतनाPublished: Mar 19, 2021 04:19:16 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-कांग्रेस जनों ने किया ऐलान

Congress flag

Congress flag

सतना. MP कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी की सरकार गिरने की बरसी पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय किया है। यह जानकारी कटनी के पूर्व महापौर ब्रजेंद्र मिश्र ने मीडिया को दी।

मीडिया से मुखातिब कांग्रेस नेता ब्रजेंद्र मिश्र व अन्य
कांग्रेस नेता ने ऐलान किया कि सतना में भी जिला कांग्रेस कमेटी 20 मार्च को तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा भाजपा द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या के विरोध में निकाली जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी थी लेकिन भाजपा ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। कमल नाथ ने जोड़-तोड़, सौदेबाजी और अनैतिक दलबल जैसे कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारती लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को जो सम्मान दिया है उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं। देश में निजीकरण का बोलबाला है। वो भी सभी सरकारी संपत्ति दो व्यक्तियों को ही बेचने की प्रक्रिया चल रही है। कांग्रेस ने सभी राष्ट्रीय मुद्दे और प्रदेश के किसान, कर्मचारी, चुनावी वादों को लेकर 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन जिला मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व संविधान की प्रस्तावना का वाचन होगा। गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कमल नाथ के वीडियो संदेश का प्रसारण किया जाएगा।
बता दें कि 20 मार्च को ही बीते वर्ष कांग्रेस की प्रदेश सरकार गिर गई थी। उसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब इस वर्ष इस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो