script

स्वर्ण जयंती महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, बीके शीला दीदी का होगा भव्य सम्मान

locationसतनाPublished: Feb 08, 2019 10:02:16 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

गिनीज वल्र्ड रिकार्ड धारी आयरन क्वीन बीके रानी बालों से खीचेंगी ट्रक

Cultural program will be held at the Golden Jubilee Festival

Cultural program will be held at the Golden Jubilee Festival

सतना. राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी शीला दीदी के ईश्वरीय सेवाओं के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने पर प्रजापति ब्र्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा बीटीआई ग्राउंड में स्वर्णजयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव १० फरवरी को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। जिसमें मुख्य आकर्षण गिनीज वल्र्ड रिकार्ड धारी आयरन क्वीन बीके रानी का बालों से ट्रक खीचना होगा। यह कार्यक्रम शहर में पहली बार आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में पूरे भारत की संस्था की दो सौ बहनों को सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव में नृत्य, गीत, संगीत आयोजित होंगे। जादूगर बीके हैरी द्वारा मैजिक शो किया जाएगा। स्वर्ण जयंती महोत्सव पर आधारित विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही राजयोगिनी बीके शीला दीदी का भव्य सम्मान किया जाएगा। अंत में टोली व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। इससे पहले शनिवार को दोपहर दो बजे से संस्था द्वारा विशाल रैली का आयोजन होगा जो पूरे शहर में भ्रमण करेगी। शुक्रवार को संस्था द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीके रानी, बीके मीना, बीके शशि ने कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। बैठक में बीके मनोज, बीके राकेश, बीके पार्थ, बीके विकास, बीके शिवम मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो