scriptMP पुलिस के सामने से ही निकल गया बबुली गैंग, तराई के जवान नहीं ले पाए कोई खास निर्णय | dakait babuli kol ka MP Police se hua aamna-samna daku babuli kol | Patrika News
सतना

MP पुलिस के सामने से ही निकल गया बबुली गैंग, तराई के जवान नहीं ले पाए कोई खास निर्णय

धारकुंडी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी लापरवाही, अब हकीकत दबाने में लगे अधिकारी

सतनाApr 20, 2019 / 01:32 pm

suresh mishra

dakait babuli kol ka MP Police se hua aamna-samna daku babuli kol

dakait babuli kol ka MP Police se hua aamna-samna daku babuli kol

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की सीमाई इलाके में दस्यु दल पुलिस के हाथ लगते-लगते बच गया। आनन-फानन में पुलिस ने घेराबंदी शुरू की फिर भी कामयाब नहीं हो सके। बताया गया कि धारकुंडी क्षेत्र में साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग गुरुवार देर शाम पुलिस के सामने से गुजर गया। वो भी तब जब ग्रामीणों ने पुलिस को डकैतों की मौजूदगी की जानकारी दे दी थी, लेकिन पुलिस सीधा मुकाबले की स्थिति में नहीं थी। बाद में जब घेराबंदी शुरू की गई तब तक गैंग जा चुकी थी। पुलिस को जब सूचना मिली थी, तब दस्यु गैंग करीब आधे किमी. की दूरी पर थी।
ये है मामला
दरअसल, धारकुंडी के जंगल में गुरुवार शाम को डकैतों की मौजूदगी की सूचना पर चित्रकूट व सतना की पुलिस टीमें अपने अपने क्षेत्र में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम सरभंगा जंगल की ओर पहुंची तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि डकैत गैंग पहाड़ के पीछे है। ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस टीम के कुछ जवान डकैतों की मौजूदगी की दिशा की ओर न जाकर दूसरी ओर जाने लगे। इसके लगभग आधे घंटे बाद पुलिस टीम उसी दिशा की ओर आई लेकिन तब तक बबुली गैंग भाग चुका था। पुलिस को अंदेशा था कि वे षड्यंत्र का शिकार न हो जाएं, इसलिए शुरुआती दौर में रणनीति बदली गई थी। हालांकि चुनावी मौसम होने के कारण कुछ टीमें डकैतों की तलाश में नियमित कॉबिंग कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो