scriptदस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार, अपहरण से लेकर कर चुका है ये सब | dasyu sundari sadhana patel kaun hai kaise bani dacoit | Patrika News

दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग का इनामी सदस्य गिरफ्तार, अपहरण से लेकर कर चुका है ये सब

locationसतनाPublished: Jan 23, 2019 05:45:58 pm

Submitted by:

suresh mishra

डकैत साधना गिरोह का इनामी सदस्य गिरफ्तार

dasyu sundari sadhana patel kaun hai kaise bani dacoit

dasyu sundari sadhana patel kaun hai kaise bani dacoit

सतना। दस्यु सुन्दरी साधना पटेल गिरोह के इनामी सदस्य को नयागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बगदरा घाटी से पकड़े बदमाश से असलहा बरामद कर पूर्व से दर्ज मामलों में पूछताछ की जा रही है। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रावेन्द्र उर्फ मोटू धोबी पुत्र (25) भइया धोबी निवासी खारी बगदरा घाटी में छिपा बैठा है।
खबर पाते ही थाना प्रभारी नयागांव केपी त्रिपाठी हमराही एएसआइ कप्तान सिंह, आरक्षक विमलेश कुमार, आरक्षक चालक दिनेश कुमार के साथ मौके पर रवाना हुए। मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी करते हुए टीम ने रावेन्द्र को पकड़ लिया। इससे 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। असलहा मिलने पर आरोपी के खिलाफ 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध कायम कर लिया गया।
अपहरण की कई वारदात
पुलिस का कहना है कि आरोपी मोटू धोबी ने गिरोह के साथ मिलकर 19 अगस्त 2018 की रात करीब 8 बजे पालदेव निवासी छोटेलाल सेन का अपहरण कर लिया था। इसके पहले 9 मार्च 2017 को कैलाश आश्रम चौबेपुर के पास से बकरी चरा कर लौट रहे राकेश पाल व रवि करण पाल को अगवा किया था। इसके बाद मोटू ने 28 मई 2017 को खरहा गांव के प्रधान ललित किशोर पटेल से रंगदारी मांगते हुए धमकाया था। साधना गिरोह से पहले मोटू दस्यु ललित पटेल, नवल धोबी निवासी सेजवार के गिरोह में काम कर चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो