scriptबालिका दिवस पर सम्मानित की गईं समाज को दिशा दे रहीं बेटियां | Daughters giving direction to society honored on Girl's Day | Patrika News

बालिका दिवस पर सम्मानित की गईं समाज को दिशा दे रहीं बेटियां

locationसतनाPublished: Jan 25, 2020 01:12:01 pm

Submitted by:

Sonelal kushwaha

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर, जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Daughters giving direction to society honored on Girl's Day

Daughters giving direction to society honored on Girl’s Day

सतना. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुरुवार को महिला बाल विकास विभाग ने मधुवन गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर समाज की अन्य बेटियों को भी कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर किया गया। महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्यामकिशोर द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में क्रिकेट, कराटे व स्केटिंग सहित अन्य खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पार्र्टिसिपेट करने वाली जिले की १२ बेटियों को सम्मानित किया गया है।
बेहतर शिक्षा पर जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर आईजे खालको, संयुक्त कलेक्टर साधना परस्ते, डीपीओ सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि खालको ने बेटियों की बेहतर शिक्षा पर जोर दिया। कहा, घर व समाज में बेटों जैसे उन्हें भी छूट व महौल देना चाहिए। खासकर, पढ़ाई व कॅरियर सहित जीवन से जुड़े अन्य निर्णय लेने की उन्हें भी पूरी आजादी होनी चाहिए। उन्हें लिंगानुपात, भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। कहा, महिला सशक्तिकरण में यही प्रथाएं बाधक बन रही हैं।
कठपुतली, कराटे व फिल्म से किया जागरूक
कार्यक्रम में कठपुतली, कराटे व शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन कर बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें महिला हिंसा व बाल विवाह जैसी कुरीतियों के दुष्प्रभाव बताए गए। बढ़ती वारदातों पर चिंता व्यक्त करउन्हें आत्मरक्षा से जुड़ी बारीकियां बताई गईं।
ब्रांड एम्बेस्डर बनाई गईं विशेषता
बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्केटिंग की इंटरनेशनल प्लेयर विशेषता सिंह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर व क्रिकेटर आशि सिंह को लोकल चैम्पियन बनाया गया है। सहायक संचालक द्विवेदी ने बताया कि इससे पहले गार्गी सिंह को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज में जागरुकता लाने के लिए काफी काम किया। विशेषता व आशि से भी यही उम्मीद है।
दिखाया उत्साह
जिले की विभिन्न परियोजनाओं से पांच-पांच बालिकाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया था। उनके बीच कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ व अन्य खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। साथ विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इन्हें मिला सम्मान
सुहानी प्रजापित-कत्थक
समीक्षा शुक्ला-कत्थक
नेहा सोनी-कराते
आशि तिवारी-क्रिकेट
विशेषता सिंह-स्केटिंग
दीक्षा दिनेश-स्केटिंग
उद्रेका सिंह-स्केटिंग
अनामिका सेन-कराते
असमी भारती-कराते
श्रेया गर्ग-कराते
शिखा द्विवेदी संगीत
प्रतिष्ठा मिश्रा-संगीत
कशिश मिश्रा-संगीत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो