script

नवोदित कलाकारों को गायकी के लिए मिलेगा मौका

locationसतनाPublished: Dec 12, 2019 09:48:05 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

दो दिवसीय होगा सिंधु आइडल का आयोजन

Debutant artists will get a chance to sing

Debutant artists will get a chance to sing

सतना. सिंधी गीत गायन प्रतियोगिता सिंधु आइडल चार और पांच जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

सिंधी सांस्कृतिक समिति के प्रचार सचिव जितेंद्र साबनानी ने बताया कि पहले दिन सिंधु स्वर परीक्षण श्री शाइन पैलेस, सिंधु विद्या मंदिर के पास होगा। उसी दिन शाम को स्वर परीक्षण का परिणाम घोषित कर मुख्य आयोजन की रिहर्सल की जाएगी। दूसरे दिन सुबह नौ बजे से रिहर्सल और शाम चार बजे से स्थानीय टाउन हाल में प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन होगा। सिंधी गायन की इस प्रतियोगिता में समाज के नवोदित गायक कलाकार शहर के अलावा आसपास नागौद मैहर, रीवा, जैतवारा, कटनी, जबलपुर, शहडोल, बुढ़ार, सीधी, पन्ना के अलावा महाराष्ट्र के नागपुर उत्तर प्रदेश इलाहाबाद और छत्तीसगढ़ से बिलासपुर, रायपुर और बालाघाट के प्रतियोगी शामिल होंगे। प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। नगर के अलावा विभिन्न नगरों में संपर्क केंद्र स्थापित किए गए है। इन पर संपर्क कर प्रतियोगी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन तीन जनवरी तक होगा और शुल्क 100 रुपए है। कार्यक्रम संयोजक सतना के गायक राजेश कोटवानी, व्यवस्थापक गिरधारी लाल सोनी को बनाया गया है। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए समिति की बैठक संपन्न हुई। संस्था के गिरधारी लाल सोनी, राजेश खूबचंदानी महेश रावलानी, सूरज टेकचंदानी, संतोष छुट्टा, मनोज नोतानी, मनोज सुखदानी, अनिल जाव्हरानी, जितेंद्र साबनानी, विनोद रोहड़ा, अशोक वसानी, राजेश कोटवानी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो