सज गए बाजार स्टीकर और बैंड का क्रेज बच्चों में हमेशा से देखने को मिलता है।बच्चे 26 जनवरी को तिरंगे के लिए तीन कलर में रंग कर जाना पसंद करते हैं। इस बार भी एेसा ही नजर आ रहा है। मेन मार्केट गणतंत्र दिवस के लिए पूरी तरह से सज कर तैयार हो गए हैं।
बैलून ऑन डिमांड
बाजार में तिरंगे वाला बैलून भी दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोग स्कूल या संस्थान की सजावट के लिए बैलून खरीद रहे हैं। इनकी बराबर डिमांड बनी हुई है। बच्चे इनको खरीदने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।
बाजार में तिरंगे वाला बैलून भी दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोग स्कूल या संस्थान की सजावट के लिए बैलून खरीद रहे हैं। इनकी बराबर डिमांड बनी हुई है। बच्चे इनको खरीदने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।
तिरंगा बैज भी बनी पसंद ज्यादातर स्कूली बच्चे 26 जनवरी के दिन छात्र स्कूल बैज के साथ तिरंगे का बेल्ट भी पहनते हैं। बाजार में यह सभी एसेसरीज मौजूद है। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला बैज स्टीकर और नग वाला बना हुआ है। इसके अलावा तिरंगा लाइट, झालर, सजावट की दूसरी वस्तुओं की भी डिमांड बनी हुई है।