script

बच्चों के बीच फ्लैग, बैज, थ्री कलर बैंड की डिमांड

locationसतनाPublished: Jan 24, 2019 06:02:56 pm

Submitted by:

Jyoti Gupta

26 जनवरी के लिए मार्केट में आए कई डेकोरेटिव आइटम्स और एसेसरीज

Demand of Flag, Badge, Three Color Band among children

Demand of Flag, Badge, Three Color Band among children

सतना. गणतंत्र दिवस में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। इसे देखते हुए शहर के स्कूल, कॉलेज में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। स्टूडेंट्स ने स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। बच्चों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड तिरंगे के साथ हैंडबैंड और बैलून की है। इसके अलावा मार्केट में तीन कलर की लिपस्टिक, पेंट, तिरंगा, स्टीकर, झालर, लाइट दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा भीड़ ड्रेसेस रेंट पर देने वाली शॉप पर देखने को मिल रही है। यहां बच्चों के साथ उनके पैरेंट््स भी दिख रहे हैं, जो बच्चों की परफार्मेंस के लिए कपड़ों का सिलेक्शन कर रहे हैं। इसके अलावा शहर के चौराहों को सजाने की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। ठीक 25 जनवरी की रात से कई चौराहे पर लाइटिंग हो जाएगी। निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बिजली से जगमग उठेंगे।
सज गए बाजार

स्टीकर और बैंड का क्रेज बच्चों में हमेशा से देखने को मिलता है।बच्चे 26 जनवरी को तिरंगे के लिए तीन कलर में रंग कर जाना पसंद करते हैं। इस बार भी एेसा ही नजर आ रहा है। मेन मार्केट गणतंत्र दिवस के लिए पूरी तरह से सज कर तैयार हो गए हैं।
बैलून ऑन डिमांड
बाजार में तिरंगे वाला बैलून भी दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोग स्कूल या संस्थान की सजावट के लिए बैलून खरीद रहे हैं। इनकी बराबर डिमांड बनी हुई है। बच्चे इनको खरीदने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं।
तिरंगा बैज भी बनी पसंद

ज्यादातर स्कूली बच्चे 26 जनवरी के दिन छात्र स्कूल बैज के साथ तिरंगे का बेल्ट भी पहनते हैं। बाजार में यह सभी एसेसरीज मौजूद है। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला बैज स्टीकर और नग वाला बना हुआ है। इसके अलावा तिरंगा लाइट, झालर, सजावट की दूसरी वस्तुओं की भी डिमांड बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो