scriptनाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग, युवाओं ने जलाया आरोपी का पुतला | Demand to hang accused of rape with a minor | Patrika News

नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग, युवाओं ने जलाया आरोपी का पुतला

locationसतनाPublished: Sep 18, 2020 02:27:41 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई का समर्थन

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी सिकंदर (प्रतीकात्मक फोटो)

नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी सिकंदर (प्रतीकात्मक फोटो)

सतना. नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस व प्रशासन जिस तरह से सख्त कदम उठा रहा है, उससे सतना के हर वर्ग में खुशी का माहौल है। हर कोई प्रशासनिक कार्रवाई की प्रशंसा कर रहा है। इसमें युवकों का समूह तो सबसे आगे है। ऐसे ही युवा समूह ने आरोपी सिकंदर का पुतला जलाया। साथ ही कोर्ट से ऐसे आरोपी को फांसी देने की मांग भी की।
नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी सिकंदर की गिरफ्तारी के बाद रामपुर बाघेलान का युवा वर्ग व्यवसाई एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बलात्कारी समीर खान उर्फ सिकंदर का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय से सिकंदर खान को फांसी देने की मांग की। साथ ही बलात्कारी समीर खान सिकंदर की संपत्ति सरकार द्वारा कुर्क करने की मांग भी उठाई।
ये भी पढें- नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका लगाने की तैयारी

पुतला जलाने वालों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष कैलाश त्रिपाठी, सुधाकर त्रिपाठी, ऋषिकेश त्रिपाठी, स्नेहा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, खुशबू गुप्ता, ज्योति सिंह, मुस्कान गुप्ता, आरती गुप्ता, शुभम गुप्ता, शुभा सिंह, अमन गुप्ता, अंकित गुप्ता, नितेश केसरवानी, अंकित सिंह, आशीष सिंह बघेल, अमित सिंह, बबलू कचेर, संस्कार ताम्रकार, अमित तोमर, आयुष निगम, शुभम गुप्ता, जेपी सोनी, प्रकाश शुक्ला, अंकुश गुप्ता, राजेश पांडेय, अमित गुप्ता, राज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सुमित तिवारी, बालेंद्र सिंह, मोंटी सोनी, मोहित सोनी, दिनेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, बंटू सिंह, राहुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो