सतना

अध्यक्ष पद के लिए चयनित हुए ढालू रामानी

बाबा रामापीर सिंधु समिति के वार्षिक अधिवेशन में चुने गए पदाधिकारियों ने जन सेवा की ली शपथ

सतनाApr 17, 2019 / 09:35 pm

Jyoti Gupta

Dhaalu Ramani selected for the post of president

सतना. बाबा रामापीर सिंधु समिति का वार्षिक अधिवेशन व सत्र 2019- 22 का चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिवपुरम स्थित बाबा रामापीर मंदिर परिसर में हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ जनों ने भगवान की मूर्ति में माल्यार्पण से किया। स्वागत भाषण हरीश दासानी ने किया। वार्षिक प्रतिवेदन खेमचंद सुखरामानी व आय-व्यय कि जानकारी ढालू रामानी ने दी। पहले सत्र के अंत में समाज में इस वर्ष हुई गमी के उपस्थित सदस्यों द्वारा श्रद्धाजंली अर्पित की गई। इसके साथ ही प्रथम सत्र की समाप्ति दोपहर भोज के साथ हुई। सेवादारी विष्णु जानवानी ने बताया कि दूसरे सत्र में सत्र 2019-२2 के लिए नए पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर ढालू रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश दासानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पारवानी, सचिव खेमचंद सुखनानी, सह-सचिव राजू सेवानी व कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण जानवानी को निर्वाचित किया गया। संरक्षक में ऊधवराम जानवानी व किशन कुमार सेवानी के साथ ही कार्याकारिणी पद पर शोभराज लालवानी, भगवानदास कार्या, ओम सोनेजा, उत्तम जानवानी, महेश जानवानी, बबलू लालवानी व हेमन सेवनी को नियुक्त किया गया। नई टीम को सभी सदस्यों ने बधाई दी व नवनिर्वाचित टीम ने सभी सदस्यों से तन मन धन से सहयोग देने की बात कही।

Home / Satna / अध्यक्ष पद के लिए चयनित हुए ढालू रामानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.