सतना

दशलक्षण पर्व का समापन: शहर भ्रमण को निकले महावीर स्वामी, आकर्षक झांकियों से सजा बाजार

शोभायात्रा के साथ दिगंबर जैन समाज के दशलक्षणा पर्व का समापन, डीजे की धुन पर गाते-बजाते आगे बढ़ते रहे भक्त

सतनाSep 13, 2019 / 03:08 pm

suresh mishra

Digambar Jain Samaj procession in satna

सतना/ दिगंबर जैन समाज ने गुरुवार को महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली। इसमें शामिल बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भक्तिमय महौल में नजर आए। आकर्षक झांकियां व बाजार में सजी रंगोली आकर्षण का केन्द्र बनी हुईं थीं। शोभायात्रा दोहपर 3 बजे मंदिर से शुरू हुई, जो हनुमान चौक, जय स्तंभ व पन्नीलाल चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंची।
इस दौरान भगवान महावीर को चांदी के रथ व सोने की पालकी पर बैठाया गया था। कुछ भक्त कंधे पर पालकी लेकर चल रहे थे। तो बाकी लोग सुंदर भजन गाते डीजे की धुन के बीच नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दुकानों के सामने जगह-जगह भगवान की आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
समाज के प्रवक्ता आनंद जैन ने बताया कि शोभायात्रा के साथ ही उत्तम, क्षमा, मार्दव आर्जव, सत्य, शौच तप, त्याग, आंकिचन और बद्यचर्य तक की यात्रा करने वाले दिगंबर जैन समाज के दशलक्षणा पर्व का भक्ति आराधना के साथ समापन हो गया। मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया था। सरस्वती भवन में दीपक भैया के संचालन में अभिषेक पूजन किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य गुरुवार को महेंद्र जैन, अभय पुस्तक व विनोद जैन परिवार को मिला। वहीं शोभायात्रा के बाद मंदिर में अभिषेक करने का सौभाग्य डॉ. अरविंद सराफ, डॉ. राजकुमार व डॉ. राजेश जैन को प्राप्त हुआ।
गले मिलकर की क्षमा याचना
इस दौरान सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे से क्षमा याचना की। विद्वान दीपक भैया को सम्मानित किया गया। पर्युषण पर्व के संचालक प्रमोद जैन ने सभा का संचालन किया। साथ ही समाज के उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद सराफ, दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, धार्मिक संयोजक आनंद जैन, महामंत्री धीरज जैन व प्रभात जैन ने आभार जताया। जैन नवयुवक मंडल ने भक्तांबर महाकाव्य पर आरती प्रतियोगिता कराई।

Hindi News / Satna / दशलक्षण पर्व का समापन: शहर भ्रमण को निकले महावीर स्वामी, आकर्षक झांकियों से सजा बाजार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.