scriptDirty bomb explodes in collectorate, NDRF team arrives for rescue | satna: कलेक्ट्रेट में फटा डर्टी बम, बचाव के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम | Patrika News

satna: कलेक्ट्रेट में फटा डर्टी बम, बचाव के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम

locationसतनाPublished: Dec 25, 2022 02:57:49 pm

Submitted by:

Ramashankar Sharma

रासायनिक, जैविक, विकिरणकीय और नाभिकीय आपातकालीन स्थिति की हुई मॉक ड्रिल

satna: कलेक्ट्रेट में फटा डर्टी बम, बचाव के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम
Dirty bomb explodes in collectorate, NDRF team arrives for rescue
सतना. ठंड के मौसम में दोपहर बाद गुनगुनी धूप से मौसम खुशनुमा सा था। संयुक्त कलेक्ट्रेट में भी आम दिनों की तरह ही चहल पहल थी। खनिज भवन के पास खाली मैदान में अपेक्षाकृत भीड़ भाड़ ज्यादा थी। तभी एक विस्फोट होता है। इसके बाद यहां भगदड की स्थिति बन जाती है। पता चलता है कि यहां डर्टी बम (रेडियोलॉजिक डिस्पर्सन डिवाइस) का विस्फोट हुआ है। मामला पेचीदा और संवेदनशील बन चुका था। पता चलता है कुछ कर्मचारी रेडियोएक्टिव मटेरियल के संपर्क आ गये हैं। आनन फानन में सूचना एनडीआरएफ को दी जाती है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम सक्रिय होती है। इंसीडेंट कमांडरजिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा से एनडीआरएफ के ऑपरेशन कमांडर पंकज सिंह घटना की गंभीरता बताते हुए रेस्क्यु आपरेशन प्रारंभ करने की अनुमति लेते हैं। इसके बाद रेडियोएक्टिव न्युक्लियर आपदा से बचाव का अभियान चलता है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। इस दौरान जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव रहा। कलेक्ट्रेट में हुआ यह हादसा असली नहीं था बल्कि एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने रासायनिक, जैविक, विकिरणीय व नाभिकीय हमले का मॉक ड्रिल किया। इस दौरान यहां एक नकली विस्फोट किया गया और इस विस्फोट से किस तरह की स्थितियां बनती है उसका प्रदर्शन किया गया। इन हालातों में क्या किया जाना चाहिए और कैसे रेस्क्यू आपरेशन चलाया जाता है इसका जीवंत प्रदर्शन किया गया। जब तय यह मॉक ड्रिल चलती रही लोग हतप्रभ इस ड्रिल को देखते नजर आए। इस मौके पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, सिटी एसडीएम नीरज खरे, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव, डिस्ट्रिक कमांडेंट आईके उपनारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.