सतना

मेधावी छात्र सम्मानित

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण…
 

सतनाApr 29, 2019 / 08:26 pm

Jyoti Gupta

District Level Award Distribution of Indian Culture Knowledge Exam

सतना. गायत्री शक्ति पीठ सतना में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018 का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। एसके पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रभा कांत तिवारी, विशिष्ट अतिथि गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट के डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, मनोज पांडेय ने किया। कार्यक्रम में जिलास्तर पर प्रवीणता प्राप्त 27 छात्रों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही तहसील रघुराज नगर व रामपुर बघेलान के तहसील व विद्यालय स्तरीय 179 छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम सहयोगी एलपी तिवारी, लक्ष्मण यादव, विश्वनाथ सोनी, स्थानीय समन्वयक व तहसील समन्वयक जेपी सिंह, केपी मिश्रा, वाल्मीक गौतम, सुधीर निगम, राधा पांडेय, राम लखन गुप्ता, केपी तिवारी, उषा दीक्षित सहित सहित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने शिरकत की व पुरस्कार प्राप्त किए। सभी जिला समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया। सर्वाधिक छात्र संख्या के साथ सहभागी तीन विद्यालयों सेंट माइकल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतना, सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागौद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद तिवारी, प्रतिवेदन कमलेश तिवारी एवं आभार प्रदर्शन श्री महेंद्र तिवारी के द्वारा किया गया।

Home / Satna / मेधावी छात्र सम्मानित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.