सतना

डॉ. दीपक को मिली पीएचडी की उपाधि

सोशल मीडिया और राजनीति पर पहली पीएचडी होने का रिकॉर्ड बनाया

सतनाJun 01, 2019 / 12:54 pm

Jyoti Gupta

Dr. Deepak gets PhD degree

सतना. सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, मैंसेजर वाट्सएप का प्रयोग दिन व दिन बढ़ते जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इसमें सक्रिय हैं। राजनीतिक दल भी इसमें सक्रिय हैं। दलों ने एक प्रोपागेंडा के तहत अभियान संचालित किया है। राजनीतिक दलों द्वारा प्रसारित की जा रही फेक न्यूज झूठी खबर को जनता आसानी से नहीं पहचान पाती। ऐसे में जनता कई बार गुमराह हो जाती है। इसका प्रभाव चुनाव में भी पड़ता है। डॉ. दीपक राय ने अपने अध्ययन में सुझाव दिया है कि अगर राजनीतिक दलों द्वारा सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग किया जाये तो उन्हें इसका फ ायदा भी मिलेगा और जनता का उस राजनतिक दल के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता आ सकती है। यह निष्कर्ष डॉ. दीपक की पीएचडी अध्ययन में निकला है। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने डॉ. दीपक को पीएचडी डिग्री प्रदान की है। दीपक की पीएचडी देश की पहली पीएचडी है, जो मध्य प्रदेश को संदर्भ बनाकर सोशल मीडिया और राजनीति विषय पर पूर्ण की गई है। दीपक राय सिवनी जिले के ग्राम बीसावाड़ी निवासी स्वर्गीय जशवंत सिंह राय और रामसखी राय के पुत्र हैं। उन्होंने अपने अध्ययन में दो प्रमुख दल भाजपा एवं कांग्रेस को शामिल किया था। प्रो. डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार व्यास के मार्गदर्शन में पूर्ण हुए इस शोध अध्ययन को मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में किए गए जमीनी सर्वे के बाद तैयार किया गया है। पीएचडी के दौरान डॉ. दीपक के 15 रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की 16 कांफ्रें स में शोध पत्र भी प्रस्तुत कर चुके हैं। डॉ. दीपक ने सफ लता का दादी रतनकली राय, मां रामसखी, बहन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मौसमी राय, सब इंस्पेक्टर कोसमी राय, प्रमोद आर्य, विवेक चौकसे, उन्नति, नमामि, उत्कर्ष को दिया है।

Home / Satna / डॉ. दीपक को मिली पीएचडी की उपाधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.